{"_id":"5ec8ce40ea99e65048301403","slug":"rajasthan-to-open-english-medium-government-schools-in-76-blocks","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस के बीच राजस्थान में खुलेंगे अंग्रेजी माध्यम के स्कूल, सरकार ने लिया फैसला","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
कोरोना वायरस के बीच राजस्थान में खुलेंगे अंग्रेजी माध्यम के स्कूल, सरकार ने लिया फैसला
Sat, 23 May 2020 12:49 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 23 May 2020 12:49 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : Amar Ujala
कोरोना वायरस के बीच राजस्थान सरकार ने अंग्रेजी माध्मम के स्कूलों को खोलने का फैसला लिया है। यहां कई प्रखंडों में शीघ्र ही अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोलने को लेकर आदेश जारी किए जाएंगे। सूबे में सरकार द्वारा चलाए जा रहे महात्मा गांधी विद्यालयों को खोलने का फैसला लिया गया है। इस बात की जानकारी शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ने दी है।
विज्ञापन
सूबे के स्कूल शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह का कहना है कि राज्य के 76 प्रखंडों में जल्द ही स्कूल खोले जाएंगे। सूबे की सरकार ने इन प्रखंडों में इंग्लिश मीडियम स्कूलों को दोबारा खोलने का आदेश जारी कर दिया है। गोविन्द सिंह डोटासरा का कहना है कि राज्य के 167 ऐसे प्रखंड हैं, जहां पर स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल नहीं हैं, उनमें से 76 प्रखंडों में अंग्रेजी माध्यम के महात्मा गांधी विद्यालय खोले जायेंगे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-BSEB Result 2020 10th Date: जल्द जारी होंगे 10वीं कक्षा के परिणाम
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शेष प्रखंडों में भी महात्मा गंधी विद्यालय शीघ्र खोले जाने के लिए आदेश जारी किए जाएंगे। डोटासरा ने बताया कि राज्य सरकार ने सभी को समान शिक्षा के अवसर प्रदान करने के लिए राज्य में महात्मा गॉंधी अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय शुरू किए जाने की पहल की थी। इसके तहत सभी जिलों में एक एक यानी ऐसे कुल 33 विद्यालय शुरू किए गए थे। कहा जा रहा है कि सरकार की तरफ से सूबे में अंग्रेजी स्कूलों के संख्या बढ़ाने से विद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिलेगा।
कमेंट
कमेंट X