फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Rajasthan SET 2026 Exam Date Announced: Applications Begin June 14, Exam on September 6

Rajasthan SET 2026: राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा सितंबर में, 14 जून से शुरू होंगे आवेदन; नोट करें जरूरी बाते

Fri, 12 Jun 2026 08:27 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 12 Jun 2026 08:27 PM IST
सार

Rajasthan SET 2026: राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट की परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई है। कोटा विश्वविद्यालय की ओर आयोजित यह परीक्षा 6 सितंबर 2026 को होगी। इच्छुक उम्मीदवार 14 जून से 15 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
 

विज्ञापन
Rajasthan SET 2026 Exam Date Announced: Applications Begin June 14, Exam on September 6
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Rajasthan SET 2026: कोटा विश्वविद्यालय (UOK) ने राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (SET 2026) की आधिकारिक परीक्षा तिथि जारी कर दी है। यह परीक्षा राज्य के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए पात्रता निर्धारित करने हेतु आयोजित की जाती है। विश्वविद्यालय के अनुसार राजस्थान एसईटी का आयोजन 6 सितंबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा ऑफलाइन (पेन एंड पेपर) मोड में होगी।

विज्ञापन

14 जून से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

राजस्थान एसईटी 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 जून 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 15 जुलाई 2026 तक आवेदन पत्र भर सकेंगे। जो अभ्यर्थी असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है क्योंकि एसईटी प्रमाणपत्र की वैधता आजीवन रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान एसईटी से जुड़े मुख्य विवरण

विवरण जानकारी
परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था कोटा विश्वविद्यालय (UOK)
परीक्षा का नाम राजस्थान एसईटी 2026
उद्देश्य असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए पात्रता
कुल विषय 35
आवेदन शुरू 14 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026
परीक्षा तिथि 6 सितंबर 2026
परीक्षा मोड ऑफलाइन (Pen & Paper)
प्रमाणपत्र की वैधता आजीवन (केवल राजस्थान में मान्य)
विज्ञापन

सभी 35 विषयों की परीक्षा एक ही दिन

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी 35 विषयों की परीक्षा एक ही दिन और निर्धारित समय पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पेपरों में होगी, लेकिन दोनों पेपरों के बीच कोई ब्रेक नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवारों को लगातार तीन घंटे तक परीक्षा देनी होगी।

Rajasthan SET 2026 Exam Schedule: परीक्षा शेड्यूल

कार्यक्रम तिथि/विवरण
आवेदन शुरू 14 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026
परीक्षा तिथि 6 सितंबर 2026
कुल परीक्षा अवधि 3 घंटे (180 मिनट)
पेपर-I 1 घंटा
पेपर-II 2 घंटे
दोनों पेपरों के बीच ब्रेक नहीं
सभी विषयों की परीक्षा एक ही दिन

एसईटी प्रमाणपत्र की होगी आजीवन वैधता

राजस्थान एसईटी परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को मिलने वाला प्रमाणपत्र आजीवन वैध रहेगा। हालांकि इसकी मान्यता केवल राजस्थान राज्य के भीतर ही होगी। इस कारण उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी गंभीरता से करने की सलाह दी गई है, क्योंकि एक बार सफलता मिलने पर भविष्य में दोबारा पात्रता परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं होगी।

ऐसे करें चेक

  • कोटा विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर SET 2026 Notification लिंक खोजें।
  • नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • परीक्षा तिथि, आवेदन प्रक्रिया और अन्य दिशा-निर्देश पढ़ें।
  • भविष्य के लिए नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed