फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Rajasthan schools to reopen from July 1: State education minister

लॉकडाउन: जानिए राजस्थान में कब से खुलेंगे स्कूल?

Fri, 08 May 2020 09:24 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 08 May 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan schools to reopen from July 1: State education minister
फाइल फोटो - फोटो : PTI

राजस्थान में तीसरे चरण के लॉकडाउन के खत्म होने के बाद एक जुलाई से स्कूल खुलेंगे। इस बात की जानकारी शिक्षा मंत्री ने दी है। राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा का कहना है कि सूबे में एक जुलाई से स्कूलों को खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन के कारण जो हालात पैदा हुए हैं, उसके मद्देनजर अकादमिक कैलेंडर में भी कुछ बदलाव किया जा सकता है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए तीसरे चरण का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 17 मई तक है। लॉकडाउन की वजह से सभी स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं। विद्यार्थियों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए शिक्षा दी जा रही है। सूबे के शिक्षा मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शिक्षकों से बातचीत करते हुए एक जुलाई से स्कूल खोले जाने की बात कही है। 
विज्ञापन


सूबे के शिक्षा मंत्री ने शिक्षा संबंधी मुद्दों पर पचास से ज्यादा शिक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की । शिक्षकों से पाठ्यक्रम, परीक्षाओं और नए सत्र को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा की। शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षकों को एक जुलाई से पहले 26 या 27 जून को स्कूलों में अपनी ड्यूटी के लिए रिपोर्ट करना होगा। हालांकि बोर्ड के बचे हुई परीक्षाओं को लेकर शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कुछ जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा कि इस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से विचा-विर्मश करने के बाद  फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed