फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Rajasthan schools, colleges set to reopen with 100 percent capacity, as covid-19 cases declined

खुशखबर: इस राज्य में 100 फीसदी क्षमता के साथ 15 नवंबर से खुलेंगे शैक्षणिक संस्थान, आदेश जारी

Tue, 09 Nov 2021 01:33 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 09 Nov 2021 01:33 PM IST
सार

राज्य के सभी कोचिंग संस्थान भी कोविड वैक्सीन की दोनों डोज की अनिवार्य आवश्यकता के साथ 15 नवंबर से शत-प्रतिशत क्षमता के साथ संचालन कर सकेंगे।

विज्ञापन
Rajasthan schools, colleges set to reopen with 100 percent capacity, as covid-19 cases declined
कोरोना की दूसरी लहर के बाद खुले स्कूल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य सरकार ने कोरोना महामारी के मामलों में गिरावट को देखते हुए विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों को 100 फीसदी क्षमता के साथ शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन की अनुमति दे दी है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि कक्षा की गतिविधियां वर्तमान में 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालित की जा रही हैं। गृह विभाग ने सोमवार को दिशा-निर्देश जारी कर 15 नवंबर से 100 फीसदी बैठने की क्षमता की अनुमति दी। आदेश में कहा गया है कि कक्षा पहली से लेकर बारहवीं तक के विद्यालयों, विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में कक्षा की गतिविधियों को 100 फीसदी क्षमता के साथ आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आदेश के अनुसार राज्य के सभी कोचिंग संस्थान भी 15 नवंबर से अपने शैक्षणिक और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए कोविड वैक्सीन की दोनों खुराक की अनिवार्य आवश्यकता के साथ 100 फीसदी क्षमता के साथ संचालन कर सकेंगे। राज्य में सोमवार को चार कोविड -19 मामले सामने आए और सक्रिय मामलों की संख्या 42 है।

विज्ञापन

50 फीसदी क्षमता वाले सरकारी और निजी स्कूलों में 20 सितंबर से कक्षा छठवीं से आठवीं के छात्रों के लिए नियमित कक्षाएं फिर से शुरू हुईं। कक्षा पहली से पांचवीं के लिए स्कूल गतिविधि 27 सितंबर से 50 फीसदी क्षमता के साथ फिर से शुरू हुई। राज्य सरकार ने कक्षा नौवीं से बारहवीं के छात्रों के लिए 1 सितंबर से ही कक्षाएं शुरू कर दी थी।

ठंडी की वजह से टाइमिंग में हुआ बदलाव
तापमान कम होने से राज्य के सरकारी स्कूलों में सोमवार से समय में बदलाव किया गया है। जिन स्कूलों में एक शिफ्ट है, उनका समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। जिन स्कूलों में दो शिफ्ट हैं, उनका समय सुबह 7.30 से शाम 5.30 बजे तक होगा। शिक्षा विभाग के अनुसार नौवीं से बारहवीं कक्षा के छात्र पहली पाली में आएंगे। दूसरी पाली में पहली से आठवीं तक के छात्र आएंगे। जो स्कूल छठी से बारहवीं तक के हैं और दो पालियों में चल रहे हैं, उनमें नौवीं से बारहवीं कक्षा के छात्र पहली पाली में और छठी से आठवीं कक्षा के छात्र दूसरी पाली में आएंगे। इसके अलावा जिस भवन में एक की जगह दो स्कूल चल रहे हैं- सुबह की पाली का समय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दोपहर 12.30 से शाम 5.30 बजे तक रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed