फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Rajasthan PTET: Registration Deadline Extended, Exam on June 15; Know Eligibility Criteria

Rajasthan PTET: राजस्थान पीटीईटी के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी, 15 जून को परीक्षा; जानें पात्रता मानदंड

Tue, 08 Apr 2025 09:59 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 08 Apr 2025 09:59 AM IST
सार

Rajasthan PTET 2025: राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2025 तक बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
Rajasthan PTET: Registration Deadline Extended, Exam on June 15; Know Eligibility Criteria
Rajasthan PTET 2025 - फोटो : freepik

विस्तार

Rajasthan PTET 2025: राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) 2025 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब उम्मीदवार 17 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इस बार परीक्षा में अभ्यर्थियों को उनकी चुनी हुई भाषा में प्रश्न पत्र मिलेगा। वीएमओ यूनिवर्सिटी को आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने के संबंध में कई अनुरोध प्राप्त हो रहे थे, क्योंकि कई विद्यार्थी परीक्षा के कारण समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


अब तक करीब डेढ़ लाख आवेदन जमा हो चुके हैं। आवेदन की नई अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2025 है और परीक्षा 15 जून 2025 को आयोजित की जाएगी।

चार वर्षीय बीएड कोर्स के लिए आवेदन स्थगित 

राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) 2025 के तहत चार वर्षीय बीएड कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। जिन विद्यार्थियों को चार वर्षीय बीए बीएड और बीएससी बीएड में आवेदन करना है, वे फिलहाल आवेदन नहीं कर पाएंगे।

Rajasthan PTET 2025: पात्रता मानदंड

शिक्षण क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा:
दो वर्षीय बीएड कोर्स के लिए: उम्मीदवारों को स्नातक में कम से कम 50% अंक प्राप्त होने चाहिए। राजस्थान के आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों (SC, ST, OBC, MBC, दिव्यांग, विधवा और तलाकशुदा महिलाएं) के लिए न्यूनतम 45% अंक आवश्यक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन शुल्क और आयु सीमा

राजस्थान पीटीईटी 2025 के आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये निर्धारित है। जबकि न्यूनतम आयु 17 वर्ष  है। आयु सीमा की गणना  1 जनवरी 2025 तक की जाएगी। 

Rajasthan PTET 2025: आवेदन कैसे करें?

आवेदक नीचे दिए गए चरणों का पालन करके ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं:
  • सबसे पहले  पीटीईटी 2025 पोर्टल www.ptetvmoukota2025.in पर जाएं।
  • अब नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर जैसी बुनियादी जानकारी का उपयोग करके एक खाता बनाएं।
  • इसके बाद व्यक्तिगत, शैक्षिक और संपर्क विवरण सही तरीके से भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन की गई प्रति अपलोड करें।
  • डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-मित्र सेवाओं के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान करें।
  • सभी विवरणों की समीक्षा करें और आवेदन सबमिट करें।
  •  भविष्य के संदर्भ के लिए पुष्टि पृष्ठ को सेव और प्रिंट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed