फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Rajasthan PTET 2020 Admit Card exam will held on 16 september know when admit card will released

Rajasthan PTET 2020: 16 सितंबर को है परीक्षा, जानिए कब जारी होगा एडमिट कार्ड

Thu, 10 Sep 2020 05:47 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 10 Sep 2020 05:47 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan PTET 2020 Admit Card  exam will held on 16 september know when admit card will released
छात्राएं - फोटो : iStock

Rajasthan PTET 2020 Admit Card: राजस्थान पीटीईटी 2020 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कल यानि 11 सितंबर को जारी होंगे। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर पाएंगे। इस साल PTET 2020 परीक्षा 16 सितंबर को आयोजित होगी। गौरतलब है कि इस परीक्षा का आयोजन कोविड-19 से बचाव के लिए जारी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए होगा।

विज्ञापन


राजस्थान पीटीईटी 2020 परीक्षा (Rajasthan PTET 2020) के जरिए सूबे के सभी सरकारी और निजी कॉलेजों में दो वर्षीय बीएड कोर्स और चार वर्षीय बीए बीएड/बीएससी बीएड पाठ्यक्रम में दाखिला मिलता है। वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से इस साल यह परीक्षा विलंब से हो रही है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-CUCET Admit Card 2020: सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
विज्ञापन
विज्ञापन


आधिकारिक वेबसाइट
-ptetdcb2020.com
-ptetdcb2020.org

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी ऊपर दी गई वेबसाइट के जरिए ही अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। इस साल पीटीईटी परीक्षा के लिए कुल 4,80,926 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इनमें बीएड दो वर्षीय कोर्स के 327270 उम्मीदवार और बीएससी/बीएड चार वर्षीय कोर्स के लिए 153696 उम्मीदवार शामिल हैं। गौरतलब है कि इससे पहले यह परीक्षा दो बार स्थगित हो चुकी है। 


इसे भी पढ़ें-MHT CET 2020: जानिए कब से हैं परीक्षाएं, कब जारी होगा प्रवेश पत्र?


ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
-सबसे पहले पीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-राजस्थान पीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ptetdcb2020.org है।
-यहां आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको लॉग इन करना होगा।
-अब अपनी जानकारी भरने के बाद आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
-आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
-बता दें कि एडमिट कार्ड जारी होने के बाद ही डाउनलोड किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed