फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Rajasthan NEET UG 2025 Round 3 Merit List out at rajugneet2025.in; Check seat matrix here

Rajasthan NEET UG 2025: राजस्थान नीट यूजी राउंड-3 काउंसलिंग की मेरिट जारी; देखें सीट मैट्रिक्स

Thu, 16 Oct 2025 07:19 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 16 Oct 2025 07:19 PM IST
सार

Rajasthan NEET UG 2025: एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर ने राजस्थान नीट यूजी काउंसलिंग के राउंड 3 के लिए प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। कुल 17,782 उम्मीदवार इस चरण में पात्र घोषित किए गए हैं।
 

विज्ञापन
Rajasthan NEET UG 2025 Round 3 Merit List out at rajugneet2025.in; Check seat matrix here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

Rajasthan NEET UG Round 3: एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर (SMS Medical College, Jaipur) ने राजस्थान NEET UG 2025 काउंसलिंग के तीसरे चरण की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी की है। इस राउंड में कुल 17,782 उम्मीदवार MBBS और BDS प्रवेश प्रक्रिया के लिए पात्र घोषित किए गए हैं।

विज्ञापन


सीट मैट्रिक्स (Seat Matrix) भी जारी कर दी गई है, जिसके अनुसार राज्यभर के सरकारी, निजी और डीम्ड विश्वविद्यालयों में 1,855 एमबीबीएस और 400 बीडीएस सीटें खाली हैं।

विज्ञापन

चॉइस फिलिंग और महत्वपूर्ण तिथियां

उम्मीदवारों के लिए चॉइस फिलिंग प्रक्रिया चल रही है और यह 19 अक्तूबर 2025 तक जारी रहेगी। उम्मीदवार rajugneet2025.in वेबसाइट पर जाकर अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स का चयन कर सकते हैं। ऑटो-लॉकिंग के बाद आवेदन प्रिंट करने की सुविधा 20 अक्तूबर तक उपलब्ध रहेगी। सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 27 अक्तूबर 2025 को घोषित किया जाएगा।

राउंड 3 में पात्र उम्मीदवारों की श्रेणीवार संख्या

श्रेणी उम्मीदवारों की संख्या
कुल पात्र उम्मीदवार 17,782
NRI कोटा 205
PwD कोटा 77
WBP कोटा 63
विज्ञापन

फीस संरचना

उम्मीदवारों को आवेदन के समय सीट के प्रकार और कोर्स के अनुसार पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा:
 

संस्थान / सीट प्रकार फीस राशि
सरकारी मेडिकल कॉलेज, गवर्नमेंट सोसाइटी कॉलेज, RUHS CMS, ESIC MC (MBBS) ₹50,000
मैनेजमेंट सीट (MBBS/BDS) ₹2,00,000
NRI सीट ₹5,00,000

राजस्थान नीट यूजी सीट मैट्रिक्स

 

श्रेणी सीटों की संख्या
सरकारी MBBS सीटें 61
जनरल सीटें 1,091
मैनेजमेंट सीटें 350
NRI सीटें 353
कुल MBBS सीटें 1,855
सरकारी BDS सीटें 325
मैनेजमेंट BDS सीटें 75
कुल BDS सीटें 400


कुल सीटें (MBBS + BDS) = 2,255

उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश

  • उम्मीदवार वेबसाइट पर उपलब्ध परीक्षा और प्रवेश कार्यक्रम को ध्यान से पढ़ें।
  • सभी विवरण (नाम, श्रेणी, सीट चयन आदि) की पुष्टि करने के बाद ही फॉर्म सबमिट करें।
  • काउंसलिंग से जुड़ी हर नई सूचना के लिए rajugneet2025.in. पर नजर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed