फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Rajasthan NEET UG 2024 Counselling: Round 2 revised seat matrix out; allotment tomorrow

Rajasthan NEET UG 2024: राजस्थान नीट यूजी राउंड- 2 के लिए संशोधित सीट मैट्रिक्स जारी, कल जारी होगा आवंटन

Thu, 26 Sep 2024 01:28 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 26 Sep 2024 01:28 PM IST
सार

Rajasthan NEET UG 2024 Counselling: राज्य चिकित्सा और दंत चिकित्सा परामर्श बोर्ड ने नीट-यूजी परीक्षा राउंड-2 के लिए संशोधित सीट मैट्रिक्स जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संशोधित सीट मैट्रिक्स देख सकते हैं।

विज्ञापन
Rajasthan NEET UG 2024 Counselling: Round 2 revised seat matrix out; allotment tomorrow
Rajasthan NEET UG Counselling - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

Rajasthan NEET UG 2024 Counselling: राज्य चिकित्सा और दंत चिकित्सा परामर्श बोर्ड, राजस्थान राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (NEET UG) 2024 राउंड-2 के लिए संशोधित रिक्त सीट मैट्रिक्स प्रकाशित करेगा। इच्छुक और पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (rajugneet2024.org) पर जाकर राजस्थान नीट यूजी राउंड-2 के लिए संशोधित सीट मैट्रिक्स की जांच कर सकते हैं।

विज्ञापन

 
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, राजस्थान नीट यूजी 2024 राउंड- 2 के लिए सीट आवंटन परिणाम 27 सितंबर को घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार 28 सितंबर से 5 अक्तूबर तक अपना राजस्थान नीट यूजी 2024 सीट आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन

आवश्यक दस्तावेज
प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवेदकों को अपने निर्धारित संस्थानों में निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे:
  • नीट यूजी 2024 एडमिट कार्ड
  • नीट यूजी 2024 स्कोरकार्ड
  • अनंतिम सीट आवंटन पत्र
  • कक्षा 10 की अंकतालिका और प्रमाण पत्र
  • कक्षा 12 की अंकतालिका और प्रमाण पत्र
  • वैध आईडी प्रमाण
  • पासपोर्ट आकार के फोटो
  • अधिवास प्रमाणपत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

संशोधित सीट मैट्रिक्स ऐसे देखें
  • सबसे पहले उम्मीदवार राजस्थान आधिकारिक वेबसाइट (rajugneet2024.org) पर जाएं 
  • अब काउंसलिंग लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करके अपने खाते में लॉग इन करें।
  • अब सीट मैट्रिक्स लिंक पर क्लिक करें।
  • राजस्थान नीट यूजी काउंसलिंग 2024 राउंड- 2 के लिए संशोधित सीट मैट्रिक्स वाली एक पीडीएफ फाइल आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed