फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Chhattisgarh school students to be promoted without exams

कोरोना वायरस: छत्तीसगढ़ में दसवीं-बारहवीं को छोड़कर सभी कक्षाओं के विद्यार्थी बिना परीक्षा के ही होंगे पास

Wed, 01 Apr 2020 05:44 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 01 Apr 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh school students to be promoted without exams
विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

छत्तीसगढ़ सरकार ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड के विद्यार्थियों को छोड़कर सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही पास करने का फैसला लिया है। छत्तीसगढ़ में नर्सरी से लेकर नौवीं और ग्यारहवीं के सभी विद्यार्थी बिना परीक्षाओं के ही अब अगली कक्षा में प्रमोट होंगे। गौरतलब है कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 14 अप्रैल को समाप्त हो रहा है।

विज्ञापन


लॉकडाउन की वजह से स्कूलों की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद कई राज्यों की सरकारों ने अपने यहां बोर्ड के विद्यार्थियों को छोड़कर सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में प्रमोट करना का फैसला लिया, जिसमें अब छत्तीसगढ़ भी शामिल हो गया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड को छोड़कर सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


बता दें कि छत्तीसगढ़ में 19 मार्च से सभी स्कूल बंद हैं। कोरोना वायरस से बचाव के लिए सूबे की सरकार ने सभी निजी और सरकारी स्कूलों को बंद कर दिया था। अब सूबे के मुख्यमंत्री का कहना है कि लॉकडाउन अवधि के बाद भी स्कूलों की परीक्षाएं संभव नहीं हैं, तभी विद्यार्थियों को प्रमोट करने का फैसला लिया गया है। हालांकि, छत्तीसगढ़ से पहले महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब, गुजरात समेत कई राज्यों में इस तरह का फैसला लिया जा चुका है। कोरोना वायरस की वजह से इस वक्त देश में कई प्रतियोगी परीक्षाओं को भी स्थगित किया गया है। जबकि कई परीक्षाओं की तारीख आगे बढ़ाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed