फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Rajasthan college principal accused of sexually exploiting students arrested

Rajasthan: राजस्थान में कॉलेज प्रिंसिपल पर यौन शोषण का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 13 Mar 2025 05:38 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 13 Mar 2025 05:38 PM IST
सार

Rajasthan: पुलिस ने गुरुवार को बताया कि एक सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल को छात्राओं के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई तब हुई जब छात्रों और कुछ कर्मचारियों ने करीब एक महीने पहले तकनीकी शिक्षा सचिव के समक्ष प्रिंसिपल सैयद मशकूर अली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
 

विज्ञापन
Rajasthan college principal accused of sexually exploiting students arrested
Rajasthan New - फोटो : freepik

विस्तार

Rajasthan New: पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि एक सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल को छात्राओं का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


यह घटना तकनीकी शिक्षा सचिव के समक्ष छात्रों और कुछ कर्मचारियों द्वारा प्रिंसिपल सैयद मशकूर अली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराए जाने के एक महीने बाद हुई है। शिकायत के बाद 3 फरवरी को उन्हें निलंबित कर दिया गया था।

विज्ञापन

छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का आरोप

पुलिस ने बताया कि अली पर कई छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने और उन्हें अनुचित संदेश भेजने का आरोप है।

सोमवार को तकनीकी शिक्षा सचिव द्वारा गठित जांच दल ने कॉलेज का दौरा किया, लेकिन उसे छात्रों के विरोध का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारी छात्रों ने नए सिरे से जांच की मांग करते हुए प्रिंसिपल पर यौन शोषण का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और छात्रों की शिकायत पर मामला दर्ज किया। प्रताप नगर थाने के एसएचओ को मामले की जांच सौंपी गई और मंगलवार को अली को हिरासत में ले लिया गया।

डीसीपी (पूर्व) तेजस्विनी गौतम ने बताया कि अगले दिन पीड़ित छात्राओं ने अदालत में अपना बयान दिया और उसके बाद अली को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed