{"_id":"67a73bdccf721eefe8034a93","slug":"rajasthan-cet-2024-validity-is-only-one-year-three-year-rule-will-be-applicable-from-next-year-know-reason-2025-02-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan CET 2024: राजस्थान सीईटी की वैधता सिर्फ एक साल, अगले साल से लागू होगा तीन साल का नियम; जानें वजह","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Rajasthan CET 2024: राजस्थान सीईटी की वैधता सिर्फ एक साल, अगले साल से लागू होगा तीन साल का नियम; जानें वजह
Sat, 08 Feb 2025 04:42 PM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sat, 08 Feb 2025 04:42 PM IST
सार
Rajasthan CET New Rules: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित समान पात्रता परीक्षा 2024 का प्रमाण पत्र केवल 1 वर्ष के लिए वैध रहेगा। जबकि, पहले इसकी वैधता 3 साल करने की योजना थी।
विज्ञापन
Rajasthan CET 2024 Validity
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Rajasthan CET 2024 Validity: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित समान पात्रता परीक्षा (CET) 2024 में शामिल हुए 27 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ा झटका सामने आया है। कानूनी अड़चनों के कारण अब इस परीक्षा का प्रमाण पत्र केवल 1 वर्ष के लिए वैध रहेगा। जबकि, पहले इसकी वैधता 3 साल करने की योजना थी। हालांकि, यह नया नियम सीईटी 2025 से लागू किया जाएगा।
बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज के अनुसार, वर्तमान सीईटी 2024 की वैधता केवल 1 वर्ष होगी और सीईटी 2025 की वैधता 3 वर्ष होगी। इसका सीधा मतलब है कि सीईटी 2024 के अभ्यर्थियों को अगले वर्ष दोबारा परीक्षा देनी होगी, यदि वे सरकारी भर्तियों में आवेदन करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज के अनुसार, वर्तमान सीईटी 2024 की वैधता केवल 1 वर्ष होगी और सीईटी 2025 की वैधता 3 वर्ष होगी। इसका सीधा मतलब है कि सीईटी 2024 के अभ्यर्थियों को अगले वर्ष दोबारा परीक्षा देनी होगी, यदि वे सरकारी भर्तियों में आवेदन करना चाहते हैं।
विज्ञापन
क्यों नहीं लागू हो सका 3 साल का प्रावधान?
राजस्थान सरकार ने 28 दिसंबर 2024 को हुई कैबिनेट बैठक में सीईटी प्रमाण पत्र की वैधता 3 साल करने का निर्णय लिया था। इसके बाद कार्मिक विभाग ने 16 जनवरी 2025 को इसका नोटिफिकेशन भी जारी किया। लेकिन समस्या यह रही कि सीईटी 2024 का नोटिफिकेशन पहले ही जारी हो चुका था।
विज्ञापन
- CET स्नातक (Graduate Level) का नोटिफिकेशन: 6 अगस्त 2024
- CET सीनियर सेकेंडरी (12वीं लेवल) का नोटिफिकेशन: 29 अगस्त 2024
- कैबिनेट बैठक में 3 साल की वैधता का निर्णय: 28 दिसंबर 2024
- कार्मिक विभाग का नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख: 16 जनवरी 2025
CET 2024 अभ्यर्थियों के लिए क्या प्रभाव पड़ेगा?
इस निर्णय का सबसे बड़ा असर उन 27,05,864 अभ्यर्थियों पर पड़ेगा जो सीईटी 2024 में शामिल हुए थे। पहले उन्हें उम्मीद थी कि CET प्रमाण पत्र 3 साल तक मान्य रहेगा, जिससे उन्हें भविष्य में सरकारी नौकरियों के लिए बार-बार परीक्षा नहीं देनी पड़ेगी। लेकिन अब वे सिर्फ 1 साल तक ही इस प्रमाण पत्र का उपयोग कर सकेंगे और यदि वे अगले वर्ष सरकारी नौकरी की परीक्षा देना चाहते हैं, तो उन्हें सीईटी 2025 में फिर से शामिल होना होगा।
सीईटी 2025 से क्या बदलाव होंगे?
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि सीईटी 2025 से नई वैधता नीति लागू की जाएगी। इसका मतलब है कि सीईटी 2025 के अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र की वैधता 3 साल होगी, जिससे वे इस अवधि के भीतर किसी भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड़ जयपुर ने अपने आधिकारिक एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि CET 2025 की स्नातक स्तर की परीक्षा संभावित रूप से 26 दिसंबर से 28 दिसंबर, 2025 के बीच आयोजित की जाएगी, जबकि 12वीं स्तर की परीक्षा 20 फरवरी से 22 फरवरी, 2026 के बीच संपन्न होने की संभावना है।
कमेंट
कमेंट X