फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Rajasthan Board Result 2025 RBSE on Topper List This Year Know What Education Minister Said

Rajasthan Board Result 2025: इस साल राजस्थान बोर्ड जारी करेगा टॉपर लिस्ट? जानिए शिक्षा मंत्री ने क्या बताया

Thu, 22 May 2025 02:34 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 22 May 2025 02:34 PM IST
सार

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आज घोषित किया जाएगा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे। बोर्ड प्रशासक और संभागीय आयुक्त महेश चंद्र शर्मा शाम 5 बजे परिणाम जारी करेंगे। यहां पढ़ें लाइव अपडेट

रिजल्ट देखने के लिए 12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें

विज्ञापन
Rajasthan Board Result 2025 RBSE on Topper List This Year Know What Education Minister Said
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2025 - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से कक्षा 12वीं का परिणाम आज घोषित किया जाएगा। आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ आएगा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रिजल्ट जारी करेंगे। रिजल्ट घोषित होने पर छात्र अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले अपना रिजल्ट देख सकेंगे। परिणाम जांचने के लिए छात्रों को केवल अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। यहां पढ़ें लाइव अपडेट

विज्ञापन


रिजल्ट देखने के लिए 12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें

विज्ञापन

8.93 लाख विद्यार्थियों का इंतजार होगा खत्म

इस साल कुल 8 लाख 93 हजार 616 स्टूडेंट परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। इनमें से साइंस में 2 लाख 73 हजार 984, कॉमर्स में 28 हजार 250, आर्टस में 5 लाख 87 हजार 475 और वरिष्ठ उपाध्याय में 3907 छात्र पंजीकृत थे। 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री करेंगे टॉपर से बातचीत

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने एक्स पर जानकारी दी है कि आज शाम 5:00 बजे नागौर कलेक्टर कार्यालय से राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं के तीनों संकायों (विज्ञान, वाणिज्य और कला) का परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। इस दौरान टॉपर विद्यार्थियों से बातचीत भी की जाएगी।

Rajasthan Board 12th Result 2025: पिछले साल कैसा रहा था 12वीं का रिजल्ट? 

पिछले साल राजस्थान बोर्ड की 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट काफी अच्छा रहा था। तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स  के नतीजे शानदार रहे। कॉमर्स स्ट्रीम का कुल रिजल्ट 98.95% रहा। इसमें लड़कियों का रिजल्ट 99.51% और लड़कों का 98.66% था। आर्ट्स स्ट्रीम का कुल रिजल्ट 96.88% रहा। इस स्ट्रीम में लड़कियों ने 97.86% और लड़कों ने 95.80% अंक हासिल किए। साइंस स्ट्रीम का ओवरऑल रिजल्ट 97.73% रहा। इसमें भी लड़कियों का रिजल्ट 98.90% और लड़कों का 97.08% था। यानी तीनों स्ट्रीम में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा।

RBSE Result 2025: कहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होमपेज पर 'राजस्थान बोर्ड' वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद कक्षा 12वीं के रिजल्ट लिंक को चुनें, जो भी आपका वर्ग हो।
  • अपना रोल नंबर निर्धारित स्थान पर दर्ज करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • रिजल्ट की एक कॉपी डाउनलोड कर भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed