{"_id":"5a8d13a64f1c1b8e238b9cf1","slug":"quiz-and-badminton-tournament-organized-in-gla-university","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छात्रों के बीच प्रतिस्पर्धा निखारने के लिए जीएलए विश्वविद्यालय में क्विज और बैडमिंटन टूर्नामेंट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
छात्रों के बीच प्रतिस्पर्धा निखारने के लिए जीएलए विश्वविद्यालय में क्विज और बैडमिंटन टूर्नामेंट
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 21 Feb 2018 12:07 PM IST
विज्ञापन
क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में पारस्परिक प्रतिस्पर्धा और बौद्धिक कौशल को निखारने के लिए जीएलए विश्वविद्यालय के रसायन विभाग में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पांच राउंड में आयोजित हुई प्रतियोगिता में 18 टीमों ने भाग लिया।
‘‘कैमिस्ट्री एण्ड लाइफ इन जनरल‘‘विषय पर कैम जीएलए क्लब के द्वारा आयोजित हुई प्रतियोगिता में प्रत्येक टीम के कुल चार सदस्य थे। प्रथम दो चरणों में 18 टीमों ने भाग लिया तथा तीसरे और चौथे राउंड में 12 एवं 6 टीमें चुनी गयीं। इसके बाद अंतिम चरण का एक राउंड रहा, जिसमें चार टीमों ने भाग लिया।
चार में से प्रथम तीन टीमों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय घोषित किया गया। इस प्रतियोगिता में बीटेक प्रथम वर्ष की टीम में प्रशांत, नौशाद अहमद, नीरज वर्मा एवं विपुल सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनिमेश रघुवंशी, अंकित बंसल, गीतांश सहगल, कार्तिक अग्रवाल, आदेश सिंह, साहिल चैधरी एवं अमन मंगला ने समन्वयक के रूप में अपना सहयोग दिया।
विज्ञापन
इसी मौके पर बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें विश्वविद्यालयों के अध्यापकों ने अपने जोश व दक्षता का उच्च प्रदर्शन किया। 20 अध्यापकों की श्रेणी में कुल 19 मैच एक श्रेणी में तथा 5 मैच युगल श्रेणी में खेले गए।

क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. मानस मिश्रा ने एकल श्रेणी में प्रथम स्थान लेकर अपने जोश व कुशलता का उच्च प्रदर्शन किया। शिवकुमार यादव द्वितीय स्थान लेकर संतुष्ट रहे। साथ ही फार्मेसी के रोहिताज तृतीय स्थान पर रहे। युगल श्रेणी में डॉ. मानस मिश्रा व बृज बिहारी की जोड़ी अंतिम दौर में शिवकुमार यादव व रोहित शुक्ला से भिड़ी।
दोनों के बीच काफी रोचक मुकाबला चला, जिसमें डॉ. मानस मिश्रा व बृजबिहारी की जोड़ी अपना परचम लहराने में सफल रही। साथ ही कुलदीप व स्पोर्टस विभाग से जेपी सिंह, अमित सिंह, रजनीश ने अपनी दक्षता का उच्च प्रदर्शन किया। क्विज के मौके पर विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. दीपक दास ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। डॉ. विनोद विशिष्ठ ने धन्यवाद दिया।

कमेंट
कमेंट X