फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Queen Elizabeth Death Know about some famous rules of british royal family

Queen Elizabeth Death: ब्रिटिश शाही परिवार के ये कड़े नियम जान कर हो जाएंगे हैरान, हर सदस्य पर होते हैं लागू

Fri, 09 Sep 2022 03:59 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 09 Sep 2022 03:59 PM IST
सार

ब्रिटिश शाही परिवार के सदस्यों को मोनोपोली (Monopoly) खेलने की अनुमति नहीं है। एक बार प्रिंस विलियम ने खुद इस बारे में बताया था। कहा था कि ये खेल अनैतिक है।

विज्ञापन
Queen Elizabeth Death Know about some famous rules of british royal family
British Royal Family - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Queen Elizabeth Death: ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ II की मृत्यु गुरुवार, 08 सितंबर को हो गई। 96 साल की उम्र में स्कॉटलैंड में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। वह बीते 70 सालों से ब्रिटेन की राजगद्दी पर काबिज थीं। महारानी को श्रद्धांजलि देने के लिए बकिंघम पैलेस के बाहर बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। महारानी का अंतिम संस्कार उनके निधन के 10 दिन बाद होगा। उनकी मौत के बाद से ही ब्रिटिश परिवार के नियम और कार्य चर्चा में हैं। दुनिया के सबसे मशहूर राज घराने में से एक ब्रिटिश शाही परिवार अपने कई कड़े नियमों के लिए जाना जाता है। परिवार के हर सदस्य को इन नियमों का सख्ती से पालन करना होता है। इस खबर में हम आपको उन्हीं नियमों के बारे में जानकारी देंगे। आइए जानते हैं-: 

विज्ञापन

  • अगर महारानी खड़ी रहें तो उस जगह पर मौजूद हर शख्स को खड़ा ही रहना पड़ता है।
  • महारानी के साथ टेबल पर खाना खाते वक्त महारानी के आखिरी निवाला खाने के बाद वहां मौजूद कोई भी शख्स खाना नहीं खा सकता।
  • महारानी का अभिवादन करते समय शाही परिवार के पुरुषों को गर्दन झुकानी पड़ती है। वहीं, महिलाओं को थोड़ा झुककर सम्मान देना होता है।
  • शाही परिवार के दो वारिस एक साथ यात्रा नहीं कर सकते। मतलब पिता भी अपने पुत्र के साथ सफर नहीं कर सकते। यह नियम उत्तराधिकारी की सुरक्षा के लिए बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

  • शाही परिवार में केवल विवाहित महिलाएं ही टियारा पहन सकती हैं। 
  • ब्रिटेन में सिर्फ रानी के पास ही ये अधिकार है कि वह बिना लाइसेंस या नंबर प्लेट के गाड़ी चला सकती हैं।
  • शाम 06 बजे के बाद अगर शाही परिवार की विवाहित महिला किसी कार्यक्रम में शामिल हो रही है, तो उन्हें हैट हटाकर टियारा पहनना होता है। यह टियारा लोगों को बताने के लिए है कि वह महिला विवाहित है और कोई पुरुष उससे शादी की आशा न रखे।
  • ब्रिटिश शाही परिवार में शेलफिश और लहसुन खाने की मनाही है। शेलफिश से एलर्जी और फूड प्वायजनिंग का खतरा रहता है और लहसुन इसलिए क्योंकि रानी एलिजाबेथ को यह पसंद नहीं था।
विज्ञापन


  • चाय के कप के हैंडल को पकड़ने के लिए शाही परिवार के सदस्य अपने हाथ के अंगूठे और तर्जनी (Index finger) का इस्तेमाल करते हैं। जबकि मध्यमा (Middle finger) से कप के निचले हिस्से को सपोर्ट देते हैं।
  • खाना खाते समय शाही परिवार के सदस्य छुरी (Knife) को हमेशा दाहिने हाथ में और कांटे (Fork) को बाएं हाथ में पकड़ते हैं। कांटे का अगला हिस्सा नीचे यानी प्लेट की तरफ होता है। वह खाने के टुकड़े को कांटे में फंसाने के बजाय उसे कांटे के पीछे रखते हैं और फिर खाते हैं।
  • सार्वजनिक जगहों पर शाही परिवार के सदस्य / पति-पत्नी एक-दूसरे का हाथ पकड़ने से बचते हैं।
  • शाही परिवार के सदस्यों को किसी को शादी के लिए प्रस्ताव देने से पहले महारानी की अनुमति लेनी जरूरी है।

  • शाही दुल्हन अपने गुलदस्ते (Bouquet) में मेहंदी जरूर रखती है।
  • शाही परिवार देश में कोई राजनीतिक विचारधारा नहीं रख सकता। न ही सार्वजनिक रूप से राजनीति के बारे में कुछ बोल सकते है। वे कोई भी राजनीतिक पद ग्रहण नहीं कर सकते।
  • शाही परिवार के सदस्य न तो किसी को ऑटोग्राफ दे सकते हैं, न ही सेल्फी ले सकते हैं।
  • परिवार के सदस्यों को हर तरह के तोहफे लेने ही पड़ते हैं।
  • डिनर पार्टी में महारानी पहले अपनी दायीं तरफ बैठे शख्स से बात करती हैं। फिर खाने के दूसरे कोर्स में वह बायीं ओर के शख्स से बात करती हैं।
  • महारानी ने डिनर के समय आलू, पास्ता और चावल खाने पर भी पाबंदी लगा रखी थी।

  • महारानी से बात करने के बाद कोई उन्हें पीठ दिखाकर वापस नहीं जा सकता। पहले महारानी ही उस जगह से जाएंगी।
  • शाही परिवार के सदस्यों के लिए कई अलग-अलग भाषाएं सीखनी जरूरी हैं। प्रिंस जॉर्ज ने भी छोटी उम्र में ही इंग्लिश के अलावा स्पैनिश सीखनी शुरू की है।
  • महारानी एलिजाबेथ अपने ब्राइट व नियॉन रंगों के कपड़े पहनने के लिए जानी जाती थी। ताकि वह भीड़ में भी आसानी से पहचानी जा सकें।
  • शाही परिवार में महिलाओं को हमेशा घुटनों को जोड़कर और एड़ियों को क्रॉस कर बैठना होता है।
  • महारानी अपने कर्मचारियों को कोई सिग्नल देने के लिए अपने हैंडबैग का इस्तेमाल करती हैं। अगर रानी ने अपना पर्स बाएं से हटाकर दाएं हाथ में लिया, तो मतलब है कि वह बात-चीत को खत्म करने वाली हैं।

  • अगर डिनर के समय रानी ने अपना पर्स टेबल पर रख दिया, तो पांच मिनट के अंदर डिनर खत्म करना हो जाएगा।
  • शाही परिवार की महिलाओं को अपनी ठुड्डी जमीन के समानांतर रखनी होती है। न ही झुकी हुई और न ही उठी हुई।
  • महारानी के पति प्रिंस फिलिप को हमेशा एलिजाबेथ से कुछ कदम पीछे चलना होता था। यह नियम उनकी शादी के समय से ही चला आ रहा था।
  • ब्रिटिश शाही परिवार के सदस्यों को मोनोपोली (Monopoly) खेलने की अनुमति नहीं है। एक बार प्रिंस विलियम ने खुद इस बारे में बताया था। कहा था कि ये खेल अनैतिक है।
  • यह भी नियम है कि अगर शाही परिवार के किसी सदस्य ने अपनी शादी तोड़ दी, तलाक ले लिया, तो वह गद्दी का उत्तराधिकारी बनने का अधिकार खो देता है। यानी वह राजा या रानी नहीं बन सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed