फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   QS World University Rankings 2025: Top 10 Universities for Engineering & Technology

QS Ranking: दुनिया की बेस्ट इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी कौन? टॉप-10 में अमेरिका, चीन और यूरोप का जलवा

Sun, 16 Mar 2025 12:41 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 16 Mar 2025 12:41 AM IST
सार

QS Ranking For Engineering: इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के कोर्सेज के लिए अमेरिका दुनिया का सबसे बेहतरीन देश माना जाता है। क्यूएस रैंकिंग बाय सब्जेक्ट में भी इसकी मजबूत पकड़ देखने को मिली है, जहां कई शीर्ष अमेरिकी संस्थानों ने जगह बनाई है। यह दिखाता है कि अमेरिका तकनीकी शिक्षा और शोध के क्षेत्र में सबसे आगे बना हुआ है।

विज्ञापन
QS World University Rankings 2025: Top 10 Universities for Engineering & Technology
QS Ranking For Engineering - फोटो : freepik

विस्तार

QS Ranking: क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग बाय सब्जेक्ट 2025 जारी हो चुकी है, जिसमें हर विषय के अनुसार दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटीज को रैंक किया गया है। यह रैंकिंग उन छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जो विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं। इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले कोर्स में शामिल हैं और इसी के आधार पर क्यूएस ने इस क्षेत्र की टॉप यूनिवर्सिटीज की सूची जारी की है।

विज्ञापन

इंजीनियरिंग में एमआईटी ने फिर मारी बाजी

इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी की पढ़ाई के लिए मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT), अमेरिका लगातार दुनिया का नंबर वन संस्थान बना हुआ है। दूसरे स्थान पर ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी है, जबकि तीसरा स्थान स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, अमेरिका को मिला है।

विज्ञापन

अमेरिकी और ब्रिटिश यूनिवर्सिटीज का दबदबा

हर साल की तरह इस बार भी क्यूएस रैंकिंग में अमेरिकी यूनिवर्सिटीज का वर्चस्व देखने को मिला है। इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी की टॉप-10 लिस्ट में चार अमेरिकी, तीन ब्रिटिश, दो स्विस और एक चीनी यूनिवर्सिटी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी की पढ़ाई के लिए टॉप-10 यूनिवर्सिटी

  • मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (अमेरिका)
  • ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी (ब्रिटेन)
  • स्टैनफर्ड यूनिवर्सिटी (अमेरिका)
  • कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी (ब्रिटेन)
  • ETH ज्यूरिख (स्विट्जरलैंड)
  • यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले (अमेरिका)
  • सिंघुआ यूनिवर्सिटी (चीन)
  • इंपीरियल कॉलेज लंदन (ब्रिटेन)
  • हार्वर्ड यूनिवर्सिटी (अमेरिका)
  • EPFL (स्विट्जरलैंड)

 

अमेरिका में इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी की पढ़ाई के लिए टॉप-10 यूनिवर्सिटी

  • मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
  • स्टैनफर्ड यूनिवर्सिटी
  • यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले
  • हार्वर्ड यूनिवर्सिटी
  • कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
  • जॉर्जिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
  • कार्नेगी मेलन यूनिवर्सिटी
  • यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, लॉस एंजिल्स (UCLA)
  • यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनोइस अर्बाना कैंपेन
  • पर्ड्यू यूनिवर्सिटीज

 
अमेरिका के टॉप 10 संस्थानों में एमआईटी (MIT) पहले स्थान पर है, जिसका ओवरऑल स्कोर 96.2, एम्प्लॉयबिलिटी 98.2 और एकेडमिक रेपुटेशन 100 है। स्टैनफोर्ड दूसरे स्थान पर है, जिसे 93.5 का ओवरऑल स्कोर, 95.8 एम्प्लॉयबिलिटी और 96.1 का एकेडमिक रेपुटेशन मिला है। UC बर्कले तीसरे स्थान पर है, जिसका ओवरऑल स्कोर 91.8, एम्प्लॉयबिलिटी 89.5 और एकेडमिक रेपुटेशन 94.2 है। इसके बाद हार्वर्ड चौथे, कैल्टेक पांचवें, जॉर्जिया टेक छठे, कार्नेगी मेलन सातवें, UCLA आठवें, UIUC नौवें और पर्ड्यू दसवें स्थान पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed