QS Asia Rankings 2022: क्यूएस एशिया रैंकिंग जारी, शीर्ष 100 में सात भारतीय संस्थान; आईआईटी-बॉम्बे, दिल्ली टॉप 50 में
QS Asia Rankings 2022: क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग एशिया 2022 में 118 भारतीय विश्वविद्यालयों ने जगह बनाई है। आईआईएससी और दिल्ली विश्वविद्यालय के साथ पांच अन्य भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों ने एशिया के शीर्ष 100 संस्थानों के प्रतिष्ठित समूह में प्रवेश किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
QS Asia Rankings 2022: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2022 के नतीजे मंगलवार, 02 नवंबर, 2021 को जारी कर दिए गए हैं। इस सूची में नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर (एनयूएस) शीर्ष पर काबिज है, जबकि सिंघुआ यूनिवर्सिटी और नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, सिंगापुर (एनटीयू) को दूसरे और तीसरे स्थान पर रखा गया है। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग एशिया 2022 में कई भारतीय उच्च शिक्षा संस्थानों और विश्वविद्यालयों ने भी जगह बनाई है।
आईआईएससी और दिल्ली विश्वविद्यालय के साथ पांच अन्य भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों ने एशिया के शीर्ष 100 संस्थानों के प्रतिष्ठित समूह में जगह बनाई है। रैंकिंग में IIT-बॉम्बे ने 42वां स्थान हासिल किया, उसके बाद IIT दिल्ली 45वें और IIT मद्रास 54वें स्थान पर है। वहीं, भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु को 56वें स्थान पर रखा गया है, उसके बाद IIT खड़गपुर को 60वां, IIT कानपुर को 64वां और दिल्ली विश्वविद्यालय को 77वां स्थान मिला है।
The QS World University Rankings Asia are now live! Read our latest blog to discover who made the top 10: https://t.co/W5zG8TkoTy#HigherEd #QSWUR #Asia
— QS Quacquarelli Symonds (@QSCorporate) November 2, 2021
रैंकिंग की पूरी सूची के लिए कृपया यहां इस लिंक पर क्लिक करें।
शीर्ष 200 भारतीय संस्थानों में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली 81वें, आईआईटी रुड़की 103वें, आईआईटी गुवाहाटी 117वें, हैदराबाद विश्वविद्यालय 142वें, जादवपुर विश्वविद्यालय 147वें, कलकत्ता विश्वविद्यालय 154वें, रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई 155वें, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय 180वें, आईआईटी, इंदौर 188वें, सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय 193वें, बिट्स पिलानी 194वें, अन्ना विश्वविद्यालय 196वें और अल्लागप्पा विश्वविद्यालय 199वें स्थान पर हैं।
कमेंट
कमेंट X