फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Punjab Class 10 Students To Be Promoted On Pre-Board Basis: Amarinder Singh

खुशखबर! पंजाब में बिना परीक्षा दिए ही पास होंगे दसवी कक्षा के विद्यार्थी, पढ़िए पूरी खबर

Sat, 09 May 2020 01:46 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 09 May 2020 01:46 PM IST
विज्ञापन
Punjab Class 10 Students To Be Promoted On Pre-Board Basis: Amarinder Singh
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

पंजाब में दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को बिना बची हुई परीक्षाओं का आयोजन कराए ही पास किया जाएगा। सभी विद्यार्थी दसवीं की बची हुई परीक्षाओं के बिना ही अगली कक्षा में पदोन्नत किए जाएंगे। सरकार ने लॉकडाउन को देखते हुए विद्यार्थियों के हित में यह फैसला लिया है। पंजाब सरकार ने घोषणा की है कि दसवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाओं का आयोजन नहीं होगा और प्री बोर्ड परीक्षाओं के आधार पर ही विद्यार्थियों को ग्यारहवीं कक्षा में पदोन्नत किया जाएगा। गौरतलब है कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए तीसरे चरण का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 17 मई तक है।

विज्ञापन


लॉकडाउन की वजह से स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं। पहले चरण के लॉकडाउन के वक्त ही दसवीं और बारहवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। अब पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने जानकारी दी है कि दसवीं बोर्ड की बची हुई परीक्षाएं नहीं होंगी और विद्यार्थियों को प्री बोर्ड परीक्षाओं के आधार पर ही अगली कक्षा में पदोन्नत किया जाएगा। उन्होंने ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़िए- 5,999 रुपये में करें NEET- JEE-UPSEE प्रवेश परीक्षा की तैयारी, अमर उजाला के पाठकों को मिल रही है विशेष छूट
विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने फैसला किया है कि कोरोना संकट के चलते पंजाब स्कूल एजुकेशन सिस्टम के तहत कक्षा 5वीं से 10वीं तक के छात्रों को बिना कोई परीक्षा लिए अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया जाएगा। 10वीं की परीक्षा अब नहीं होगी। 12वीं कक्षा की बची परीक्षाओं को लेकर केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों के आधारों पर काम करेगी। गौरतलब है कि शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक पहले ही सीबीएसई बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाओं की तारीख का एलान कर चुके हैं। ये परीक्षाएं एक जुलाई से लेकर 15 जुलाई के बीच होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed