Punjab Board: पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं कल से, जानें दिशा-निर्देश और समय-सीमा
Punjab Board Class 12 Exam: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की ओर से सोमवार, 20 फरवरी से वरिष्ठ माध्यमिक कक्षा यानी 12वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Punjab Board Class 12th Exam: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की ओर से सोमवार, 20 फरवरी से वरिष्ठ माध्यमिक कक्षा यानी 12वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी। पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा विज्ञान, कला और वाणिज्य संवर्ग के विद्यार्थियों के लिए 21 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। छात्रों को परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश के लिए पीएसईबी कक्षा 12वीं के प्रवेश पत्र और एक अन्य वैध पहचान पत्र साथ ले जाना होगा।
Punjab Board 12th Exam तीन घंटे की समय-सीमा, 15 मिनट अतिरिक्त
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं की परीक्षा के पहले दिन की शुरुआत सामान्य पंजाबी और पंजाब इतिहास और संस्कृति के पेपर से होगी। पीएसईबी कक्षा 12वीं की परीक्षा की अवधि तीन घंटे होगी। कंप्यूटर साइंस, एनएसक्यूएफ, शारीरिक शिक्षा और खेल विषयों के लिए परीक्षा दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। छात्रों को ओएमआर शीट भरने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
Punjab Board Class 12 Exam के लिए दिशा-निर्देश
-
सबसे पहले छात्र पीएसईबी कक्षा 12वीं के एडमिट कार्ड 2023 को परीक्षा केंद्र पर ले जाएं। -
छात्रों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले पहुंचना होगा। -
दिव्यांग छात्रों या विकलांग छात्रों को PSEB 12वीं की परीक्षा देने के लिए 20 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा। -
छात्रों को परीक्षा केंद्र में कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, कैलकुलेटर आदि ले जाने की अनुमति नहीं होगी। -
परीक्षा के दौरान किसी भी अनुचित साधन का प्रयोग करने पर उम्मीदवार को परीक्षा से वंचित किया जा सकता है।
कमेंट
कमेंट X