{"_id":"641bf13c7cdba46c9402c3ae","slug":"punjab-board-class-10-exam-starts-tomorrow-know-about-exam-guidelines-and-more-details-2023-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Punjab Board Class 10 Exam 2023: पंजाब में कल से शुरू होगी 10वीं की बोर्ड परीक्षा, इन गाइडलाइंस का करें पालन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Punjab Board Class 10 Exam 2023: पंजाब में कल से शुरू होगी 10वीं की बोर्ड परीक्षा, इन गाइडलाइंस का करें पालन
Thu, 23 Mar 2023 11:57 AM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Thu, 23 Mar 2023 11:57 AM IST
सार
PSEB 10th exam: पंजाब बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षाएं कल यानी 24 मार्च से शुरू हो रही हैं। परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्र-छात्राओं को बोर्ड द्वारा जारी की गई गाइलाइंस का पालन करना होगा।
विज्ञापन
Board Exam 2023
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
Punjab Board Class 10 Exam: पंजाब बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षाएं कल यानी 24 मार्च से शुरू हो रही हैं। परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्र-छात्राओं को बोर्ड द्वारा जारी की गई गाइलाइंस का पालन करना होगा। छात्र परीक्षा देने जाने से पहले अपनी डेट शीट को जरूर चेक कर लें।
विज्ञापन
Trending Videos
पीएसईबी 10वीं की परीक्षा पंजाब-ए, पंजाब इतिहास और संस्कृति-ए के पेपर के साथ शुरू होगी और 20 अप्रैल, 2023 को टेलरिंग, भाषा, पूर्व-व्यावसायिक और एनएसक्यूएफ विषय के साथ समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब बोर्ड 10वीं की परीक्षा तीन घंटे की अवधि के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकि दिव्यांग छात्रों या विकलांग छात्रों को पीएसईबी 10वीं की परीक्षा देने के लिए अतिरिक्त 20 मिनट का समय मिलेगा। छात्रों को ओएमआर शीट भरने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
छात्र इन दिशा-निर्देशों का करें पालन
- छात्रों को परीक्षा हॉल में पीएसईबी हॉल टिकट 2023 और स्कूल पहचान पत्र ले जाना होगा।
- छात्रों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना चाहिए।
- परीक्षा हॉल के अंदर कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और अन्य जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को नहीं ले जाना है।
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने 2022-23 शैक्षणिक वर्ष के लिए जो डेटशीट जारी की है। उसके मुताबिक कल यानी 24 मार्च को पंजाब-ए, पंजाब हिस्ट्री एंड कल्चर-ए का पेपर होना है। इसके बाद 27 मार्च को अंग्रेजी विषय का पेपर होगा। वहीं 28 मार्च को गायन का पेपर 29 मार्च को पंजाब-बी, पंजाब हिस्ट्री एंड कल्चर-बी का पेपर होना है। 31 मार्च को कंप्यूटर साइंस एक अप्रैल को मैकेनिकल ड्राइंग और पेंटिग का पेपर होना है। परीक्षा 20 अप्रैल को समाप्त होगी।
कमेंट
कमेंट X