{"_id":"68de8380e8dae085480b9c73","slug":"puducherry-extends-pooja-holidays-govt-offices-colleges-shut-on-oct-3-work-on-oct-25-2025-10-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"School Closed: तीन अक्तूबर को बंद रहेंगे स्कूल-दफ्तर, इस केंद्र-शासित प्रदेश के गवर्नर ने जारी किए आदेश","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
School Closed: तीन अक्तूबर को बंद रहेंगे स्कूल-दफ्तर, इस केंद्र-शासित प्रदेश के गवर्नर ने जारी किए आदेश
Thu, 02 Oct 2025 07:22 PM IST
आकाश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Thu, 02 Oct 2025 07:22 PM IST
सार
School Closed: पुडुचेरी में पूजा अवकाश 3 अक्तूबर तक बढ़ा दिया गया है। इस दिन सभी सरकारी कार्यालय, पीएसयू और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। चारों क्षेत्र पुडुचेरी, कराईकल, माहे और यानम में अवकाश लागू होगा। 25 अक्तूबर को इसकी भरपाई के लिए सभी दफ्तर खुलेंगे।
विज्ञापन
स्कूल की छुट्टी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Frepik.com
विस्तार
School Closed: पुडुचेरी के लेफ्टिनेंट गवर्नर के. कैलाशनाथन ने चल रहे पूजा अवकाश को बढ़ाने का ऐलान किया है। इसके तहत 3 अक्तूबर (शुक्रवार) को केंद्र शासित प्रदेश के सभी राज्य सरकारी कार्यालय, सार्वजनिक उपक्रम (PSU) और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। गौरतलब है कि इनमें प्रोफेशनल कॉलेज भी शामिल हैं।
विज्ञापन
पुडुचेरी सरकार (गृह विभाग) के अवर सचिव एम.वी. हिरेन द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि लेफ्टिनेंट गवर्नर ने यह निर्णय लेकर पुडुचेरी, कराईकल, माहे और यानम - सभी चारों क्षेत्रों में 3 अक्तूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
25 अक्तूबर को खुलेंगे दफ्तर
हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवकाश की भरपाई के लिए 25 अक्तूबर (शनिवार) को सभी सरकारी दफ्तर, सार्वजनिक उपक्रम और शैक्षणिक संस्थान नियमित रूप से कार्य करेंगे। यह निर्णय चल रहे उत्सव अवकाश की अवधि को बढ़ाते हुए लिया गया है, जिससे केंद्र शासित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में समान रूप से छुट्टी लागू हो सके।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X