फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   PTET Admit Card 2025: Rajasthan PTET Hall Ticket Released, Download Now from This Direct Link

PTET Admit Card 2025: राजस्थान पीटीईटी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, तुरंत इस लिंक से करें डाउनलोड

Mon, 09 Jun 2025 08:21 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 09 Jun 2025 08:21 AM IST
सार

Rajasthan PTET Admit Card Download: राजस्थान पीटीईटी प्रवेश पत्र 2025 वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा पर जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
PTET Admit Card 2025: Rajasthan PTET Hall Ticket Released, Download Now from This Direct Link
Admit Card, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

Rajasthan PTET Admit Card 2025: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा ने राजस्थान पीटीईटी 2025 के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.com पर जारी कर दिए हैं। ये एडमिट कार्ड 2 वर्षीय बीएड और 4 वर्षीय बीएड पाठ्यक्रमों के लिए अलग-अलग लिंक के रूप में उपलब्ध हैं। अभ्यर्थी अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


एडमिट कार्ड में परीक्षा तिथि, समय, परीक्षा केंद्र का पता और परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड ध्यानपूर्वक चेक करें और किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।
विज्ञापन

Rajasthan PTET 2025 Exam Date: 15 जून को होगी परीक्षा

राजस्थान पीटीईटी 2025 परीक्षा राजस्थान के विभिन्न कॉलेजों में दो वर्षीय बैचलर ऑफ एजुकेशन (बीएड) कार्यक्रम में प्रवेश के लिए 15 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होने वाली है। यह परीक्षा राज्यभर के 41 जिलों में बनाए गए कुल 736 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस वर्ष पीटीईटी में कुल 2.73 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जो कि पिछले दो वर्षों की तुलना में काफी कम है। वर्ष 2023 में जहां 5.21 लाख छात्रों ने आवेदन किया था, वहीं 2024 में यह संख्या घटकर 4.27 लाख रह गई थी। अब 2025 में यह आंकड़ा और घटते हुए 2.73 लाख पर आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा पैटर्न

राजस्थान पीटीईटी परीक्षा के माध्यम से राज्य के सभी सरकारी और निजी शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेजों में दो वर्षीय बीएड तथा चार वर्षीय बीए बीएड/बीएससी बीएड कोर्स में प्रवेश दिया जाता है। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित होती है और इसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। जिसमें उम्मीदवारों की शिक्षण क्षमता, मानसिक योग्यता और विषय से संबंधित समझ को परखा जाएगा।

परीक्षा को चार प्रमुख खंडों में बांटा गया है:
  • मेंटल एबिलिटी
  • टीचिंग एटीट्यूड और एप्टीट्यूड टेस्ट
  • जनरल अवेयरनेस (सामान्य ज्ञान)
  • लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी (भाषाई दक्षता)
प्रत्येक खंड में बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनमें से हर एक प्रश्न 3 अंकों का होगा। पूरे प्रश्नपत्र में कुल 600 अंक निर्धारित किए गए हैं। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी और उत्तर OMR शीट पर भरने होंगे।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.com पर जाएं।
  • होमपेज पर अपने कोर्स (2 वर्षीय या 4 वर्षीय बीएड) का चयन करें।
  • एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि भरें।
  • प्रोसीड पर क्लिक करें, एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed