फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   PSTET 2024 Registration begins at pstet.pseb.ac.in: check Eligibility, Important Dates

Punjab TET 2024: पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, जानें कौन कर सकता है पंजीकरण

Thu, 17 Oct 2024 04:28 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 17 Oct 2024 04:28 PM IST
सार

Punjab TET 2024 Registration: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड  ने पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए पंजीकरण विंडो खोल दी है। इस पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
PSTET 2024 Registration begins at pstet.pseb.ac.in: check Eligibility, Important Dates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

Punjab TET 2024 Registration: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (PSTET) 2024 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (pstet.pseb.ac.in) पर 4 नवंबर 2024 तक पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन सुधार विंडो 5 से 8 नवंबर तक खुली रहेगी, जिससे उम्मीदवार आवश्यक बदलाव कर सकेंगे। परीक्षा 1 दिसंबर को आयोजित होने वाली है।

विज्ञापन


पंजाब के स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षण पदों के लिए उम्मीदवारों की योग्यता का आकलन करने के लिए पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की जाती है। 

विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?
पंजाब टीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए कोई विशेष आयु सीमा नहीं है, बशर्ते कि उनके पास आवश्यक योग्यता हो। पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर 1 के लिए, उम्मीदवारों को कम से कम 45% अंकों के साथ कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए और 2 वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन के अंतिम वर्ष में उत्तीर्ण होना चाहिए या उपस्थित होना चाहिए। 

पंजाब टीईटी पाठ्यक्रम में बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, भाषा I (पंजाबी), भाषा II (अंग्रेजी), गणित, पर्यावरण अध्ययन और सामाजिक अध्ययन जैसे विषय शामिल हैं।  

आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी उम्मीदवारों को केवल पेपर-1 या 2 के लिए 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं पेपर 1 और 2 दोनों के लिए 2000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। एससी, एसटी और पीएच वर्ग के अभ्यर्थियों को पर-1 या 2 के लिए 500 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि 1 और 2 दोनों के लिए 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। 


ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (pstet.pseb.ac.in) पर जाएं।
अब PSTET 2024 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक भरें तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ नवीनतम फोटोग्राफ भी अपलोड करें।
अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र की एक कॉपी ले लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed