PSSSB Clerk Admit Card Out: क्लर्क सह डाटा एंट्री ऑपरेटर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
PSSSB Admit Card 2023: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने क्लर्क सह डाटा एंट्री ऑपरेटर परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
PSSSB Admit Card 2023 OUT: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने क्लर्क सह डाटा एंट्री ऑपरेटर परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत आवेदक अपने हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। PSSSB क्लर्क एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए अपने आवेदन नंबर, मोबाइल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
938 पदों के लिए होगी परीक्षा
PSSSB क्लर्क कम डाटा एंट्री ऑपरेटर (CCDEO) भर्ती परीक्षा 25 जून को आयोजित होने वाली है। PSSSB भर्ती अभियान विज्ञापन संख्या 03/2022 के तहत क्लर्क सह डेट एंट्री ऑपरेटर के पद के लिए 938 रिक्तियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) प्रारूप में 2 घंटे 50 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।
PSSSB Admit Card ऐसे करें डाउनलोड
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं।
-
विज्ञापन पर जाएं और CCDEO 2023 के लिए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
-
अब अपना क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
-
PSSSB एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें।
कमेंट
कमेंट X