फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   PSEB Punjab Board 12th results 2020 of all streams to be declared today at pseb.ac.in

PSEB Punjab 12th Result 2020: आज जारी होगा पंजाब बोर्ड के बारहवीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें

Tue, 21 Jul 2020 10:43 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 21 Jul 2020 10:43 AM IST
विज्ञापन
PSEB Punjab Board 12th results 2020 of all streams to be declared today at pseb.ac.in
CBSE 10th Result 2020 - फोटो : अमर उजाला

PSEB Punjab 12th Result 2020: पंजाब बोर्ड आज बारहवीं कक्षा के नतीजे जारी करेगा। बोर्ड की तरफ से बारहवीं कक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। बताया जा रहा है कि बोर्ड की तरफ से सुबह ग्यारह बजे बारहवीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा। इस बात की जानकारी स्कूल शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार ने दी है। विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर रिजल्ट जारी होने के बाद अपने नतीजे देख पाएंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-KVS Admissions 2020: केंद्रीय विद्यालय संगठन में पहली कक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल 2.90 लाख विद्यार्थियों को अपने बारहवीं कक्षा के रिजल्ट का इंतजार है। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि इंटरमीडिएट के परिणाम जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकेंगे। गौरतलब है कि कोरोना वायरस की वजह से इस साल बोर्ड ने बारहवीं कक्षा के शेष पेपर रद्द कर दिए थे। सरकार ने ओपन स्कूल परीक्षाओं को भी रद्द की थी। ऐसे में बारहवीं के परिणाम उन परीक्षाओं के आधार पर घोषित होंगे जो कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन से पहले आयोजित हुए थे।

इस साल रिजल्ट जिन विषयों में सबसे अच्छे नंबर होंगे उनके आधार पर घोषित किया जाएगा। उदाहरण के लिए अगर किसी विद्यार्थी ने तीन पेपर दिए हैं तो उसके जिन दो विषयों में सबसे अच्छे नंबर होंगे उसके आधार पर उसका रिजल्ट जारी किया जाएगा। पिछले साल बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 86.41 फीसदी रहा था। लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा था। लड़कियों का पास पर्सनेंट 90.86 फीसदी था जबकि लड़कों का 82.83 फीसदी था।

इसे भी पढ़ें-IIT- JEE Advanced 2020: परीक्षा सिलेबस को लेकर आईआईटी दिल्ली ने दी ये जानकारी



ऐसे देखें अपना रिजल्ट
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  pseb.ac.in है।
-यहां आपको होम पेज पर बारहवीं के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करते ही नया पेज खुल जाएगा।
-जहां आपको अपना रोल नंबर और अन्य विवरण डालना होगा।
-जैसे ही आप अपनी जानकारी सबमिट करेंगे आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed