फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   How many students of Punjab Board Class 5th appeared in the examination; read here

PSEB Class 5th Exam: पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं के कितने छात्र हुए परीक्षा में शामिल; जानें यहां

Tue, 02 Apr 2024 11:08 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 02 Apr 2024 11:08 AM IST
सार

PSEB Class 5th Exam: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं। अभिभावक तुरंत नीचे बताएं तरीके से रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन
How many students of Punjab Board Class 5th appeared in the examination; read here
PSEB Class 5th Exam

विस्तार

PSEB Class 5th Exam: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं। अभिभावक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in या punjab.indiaresults.com पर जाकर रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।  

विज्ञापन


पंजाब बोर्ड ने 1 अप्रैल को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कक्षा 5 के वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा की और परिणाम लिंक आज, 2 अप्रैल को सक्रिय कर दिया।
विज्ञापन


पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 5वीं की अंतिम परीक्षा 7, 11, 12, 13 और 14 मार्च 2024 को राज्य भर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की। इस बार 3,06,431 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और उनमें से 3,05,937 ने इसे पास कर लिया है। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.84 प्रतिशत है। इन छात्रों में से 1,99,585 स्टूडेंट सरकारी स्कूलों से थे। बोर्ड ने कहा कि सरकारी स्कूल के 1,99,263 यानी 99.84 प्रतिशत छात्र कक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिंग के आधार पर, अंतिम परीक्षा कक्षा 5वीं में  में 1,44,653 लड़कियां और 1,61,767 लड़के थे। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.86 प्रतिशत रहा है कुल 1,44,454 लड़कियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। और कुल 1,61,767 लड़के यानी 99.81 प्रतिशत लड़के कक्षा 5 में उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों का उत्तीर्ण प्रतिशत 100 प्रतिशत है।

PSEB Class 5th Exam: रिजल्ट ऐसे करें चेक
पीएसईबी पंजाब बोर्ड 5वीं परिणाम 2024 कैसे डाउनलोड करें।
सबसे पहले अभिभावक पीएसईबी की वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
कक्षा 5वीं के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
एक नई वेबसाइट खुलेगी। कक्षा 5वीं के रिजल्ट के लिए लॉगिन पेज पर जाएं।
लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
इसे सबमिट करके मार्क्सशीट डाउनलोड कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed