फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   PSEB 8th Class Result 2023 pass percentage has dipped this year, Lovepreet Kaur tops in Punjab Board Exam

PSEB 8th Result 2023 Out: पंजाब बोर्ड आठवीं का रिजल्ट जारी, 98.01 फीसदी रहा पास प्रतिशत, बीते वर्षों से कम

Fri, 28 Apr 2023 03:54 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 28 Apr 2023 03:54 PM IST
सार

PSEB 8th Result 2023 Out: पंजाब बोर्ड की ओर से कक्षा आठवीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, शुक्रवार, 28 अप्रैल को जारी कर दिया गया है। परीक्षा में करीब तीन लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

विज्ञापन
PSEB 8th Class Result 2023 pass percentage has dipped this year, Lovepreet Kaur tops in Punjab Board Exam
Punjab Board Class 8th Exam Result 2023 Out - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

PSEB 8th Class Result 2023: पंजाब बोर्ड की ओर से कक्षा आठवीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, शुक्रवार, 28 अप्रैल को जारी कर दिया गया है। परीक्षा में करीब तीन लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। पीएसईबी के चेयरपर्सन डॉ सतबीर बेदी और वाइस चेयरमैन वरिंदर कुमार भाटिया ने टॉपर्स के नामों की घोषणा की। 

विज्ञापन

पंजाब बोर्ड कक्षा आठवीं का पास प्रतिशत इस साल कम हुआ है, इस साल 98.01% छात्र परीक्षा में पास हुए हैं। 2022 में, बोर्ड ने 98.25 पास प्रतिशत दर्ज किया था। रिपोर्टों के अनुसार, लगभग छात्र कक्षा आठवीं के परीक्षा परिणाम के लिए उपस्थित हुए थे, अपना स्कोर पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर चेक कर सकते हैं। 

विज्ञापन

PSEB 8th Class Result 2023: कैसे डाउनलोड करें ऑनलाइन प्रोविजनल मार्कशीट?

पंजाब बोर्ड कक्षा आठवीं की परीक्षा में शामिल रहे बच्चों के अभिभावक ध्यान दें कि वे बच्चों का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिए जाने के बावजूद शनिवार को ही देख सकेंगे। क्योंकि पीएसईबी की वेबसाइट पर कक्षा आठवीं के नतीजे कल अपडेट कर दिए जाएंगे। 

  • चरण 1: छात्र या अभिभावक पीएसईबी आधिकारिक वेबसाइट - pseb.ac.in पर जाएं।
  • चरण 2: कक्षा आठवीं के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • चरण 3: अपना रोल नंबर और पासवर्ड डालें।
  • चरण 4: एक बार जब आप सफलतापूर्वक लॉग इन कर लेते हैं, तो स्कोर कार्ड होम पेज पर उपलब्ध होगा।
  • चरण 5: भविष्य के संदर्भ के लिए स्कोर कार्ड डाउनलोड करें और सहेजें।

 

PSEB 8th Class Result 2023: पहले तीन स्थानों पर रहीं बेटियों ने मारी बाजी

परीक्षा में लवप्रीत कौर ने टॉप किया लवप्रीत और गुरअंकित कौर बुढलाडा के एक ही सरकारी स्कूल में पढ़ती हैं। दोनों के 600 में से 600 अंक आए हैं। उम्र में कम होने के कारण लवप्रीत को टॉपर घोषित किया गया है। जबकि तीसरे स्थान पर समरप्रीत कौर रहीं हैं।

 

विज्ञापन

PSEB 5th Class Result 2023: पांचवीं में बढ़ा था पास प्रतिशत

हाल ही में, PSEB ने कक्षा पांचवीं के परिणाम जारी किए थे, जिसमें कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.69 प्रतिशत था, जो कि पिछले वर्ष के 99.62 प्रतिशत से मामूली वृद्धि है। इस साल, ट्रांसजेंडर छात्र शानदार अंकों के साथ पास हुए; कुल 10 ट्रांसजेंडर छात्र परीक्षा में शामिल हुए और सभी उत्तीर्ण हुए। इसके अतिरिक्त, लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया था क्योंकि लड़कियों का स्कोर 99.74 प्रतिशत था और लड़कों ने 99.65 प्रतिशत का कुल पास प्रतिशत हासिल किया था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed