PSEB 12th Result 2023: पंजाब बोर्ड ने सक्रिय किया लिंक, अब छात्र डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट
PSEB Result 2023: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के फाइनल नतीजे घोषित कर दिए हैं। मानसा जिले की सब डिवीजन सरदूलगढ़ के गांव फूस मंडी की सुजान कौर ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने 500 में 500 अंक हासिल किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
PSEB 12th Result 2023: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। मानसा जिले की सब डिवीजन सरदूलगढ़ के गांव फूस मंडी की सुजान कौर ने सौ प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पहले स्थान पर रहीं। उन्होंने 500 में 500 अंक प्राप्त किए हैं। बठिंडा के एमएसडी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल की श्रिया सिंगला भी मानविकी विषय से 99.6 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि फोकल प्वाइंट लुधियाना के बीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल जमालपुर कॉलोनी की नवप्रीत कौर 99.4 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
रिजल्ट लिंक सक्रिय
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने छात्र-छात्राओं को रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए लिंक आज यानी 25 मई 2023 को सक्रिय कर दिया है। अब परीक्षार्थी अपना रिजल्ट देख सकते हैं साथ ही मार्कशीट भी डाउनलोड कर पाएंगे। PSEB ने परिणाम घोषित करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में 12वीं के टॉपर्स के नाम, पास पर्सेंटेज आदि शेयर किए गए।
इस साल कुल परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत 92.47 है। जो छात्र पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2023 के लिए उपस्थित हुए थे, अब आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर पंजाब बोर्ड 12वीं परिणाम 2023 देख सकते हैं। छात्रों को अपना स्कोर चेक करने के लिए अपना रोल नंबर और नाम दर्ज करना होगा।
इस बार इतना रहा पास प्रतिशत
इस बार परीक्षा के लिए कुल 296709 उम्मीदवार उपस्थित हुए हैं, जिनमें से 274378 उम्मीदवारों ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा पास की है। लड़कियों का पास प्रतिशत 95.14 प्रतिशत और लड़कियों का पास प्रतिशत 90.25 प्रतिशत है। ट्रांसजेंडर पास प्रतिशत 100 प्रतिशत है।
बता दें पंजाब कक्षा 12 की परीक्षा 20 फरवरी से आयोजित की गई थी और 20 अप्रैल, 2023 को समाप्त हुई थी। पेपर सभी दिनों में दोपहर 2 बजे से आयोजित किए गए थे।
स्कूलों का पास प्रतिशत
-
सरकारी स्कूल: 91.86 प्रतिशत
-
सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल: 91.03 प्रतिशत
-
गैर सरकारी स्कूल: 94.77 प्रतिशत
कमेंट
कमेंट X