फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   PSEB 12th Result 2020:Punjab Board Class 12 Result declared, get direct link here

PSEB 12th Result 2020: पंजाब बोर्ड के बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें 

Tue, 21 Jul 2020 11:50 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 21 Jul 2020 11:50 AM IST
विज्ञापन
PSEB 12th Result 2020:Punjab Board Class 12 Result declared, get direct link here
Result - फोटो : social media

PSEB 12th Result 2020: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ( PSEB ) ने मंगलवार को बारहवीं कक्षा के नतीजे घोषित किए। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर बारहवीं का रिजल्ट जारी किया। विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस साल बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 90.98 फीसदी रहा है। लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले शानदार प्रदर्शन किया है। बारहवीं कक्षा में लड़कियों का पास पर्संटेज 94.82 फीसदी रहा है जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 90.99 फीसदी रहा है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि कोरोना वायरस की वजह से इस साल बोर्ड ने बारहवीं कक्षा के शेष पेपर रद्द कर दिए थे। ऐसे में बारहवीं के परिणाम उन परीक्षाओं के आधार पर घोषित किए गए हैं, जो कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन से पहले आयोजित हुए थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल बारहवीं कक्षा के कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट  91.05 फीसदी रहा है। जबकि आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट 
92.87 फीसदी रहा है। साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट  94.82 फीसदी रहा है। वोकेशनल स्ट्रीम का रिजल्ट 88.81 फीसदी रहा है। कुल रिजल्ट 90 फीसदी से ज्यादा रहा है।

ग्रामीण क्षेत्रों का रिजल्ट शहरी क्षेत्रों से बेहतर
इस साल बारहवीं कक्षा में शहरी क्षेत्रों के मुकाबले ग्रामीण इलाकों का रिजल्ट बेहतर रहा है। शहरी क्षेत्रों का रिजल्ट 91.96 फीसदी रहा है जबकि ग्रामीण इलाकों का रिजल्ट 93.39 फीसदी रहा है। सरकारी स्कूलों का परिणाम 94.32 प्रतिशत और निजी स्कूलों का 91.84 फीसदी रहा है।



खास बात है कि इस साल का रिजल्ट पिछले चार साल में सबसे बेहतरीन रहा है। 2017 में बारहवीं कक्षा में 63 फीसदी से कम विद्यार्थी पास हुए थे और 2019 में 86.41 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे। लेकिन इस साल 90 फीसदी से ज्यादा विद्यार्थी बारहवीं कक्षा में पास हुए हैं। कोरोना वायरस की वजह से इस साल  मेरिट लिस्ट नहीं जारी नहीं की गई है। 

ऐसे देखें अपना रिजल्ट
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  pseb.ac.in है।
-यहां आपको होम पेज पर बारहवीं के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करते ही नया पेज खुल जाएगा।
-जहां आपको अपना रोल नंबर और अन्य विवरण डालना होगा।
-जैसे ही आप अपनी जानकारी सबमिट करेंगे आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।

गौरतलब है कि पिछले साल बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 86.41 फीसदी रहा था। लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा था। लड़कियों का पास पर्सनेंट 90.86 फीसदी था जबकि लड़कों का 82.83 फीसदी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed