PSEB Result 2022: आज जारी होगा पंजाब बोर्ड 12वीं का परिणाम, जानें कैसे चेक कर सकेंगे अपना स्कोरकार्ड
PSEB Result 2022: छात्रों को पंजाब बोर्ड दसवीं और बारहवीं के परिणाम को चेक करने के लिए अपने रोल नंबर, पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि जैसी जानकारियों का प्रयोग करना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
PSEB Result 2022: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की ओर से कक्षा 12वीं की टर्म-2 परीक्षा के परिणाम को आज जारी किया जाएगा। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट ने परिणाम की घोषणा 27 जून, 2022 को दोपहर 3 बजे किए जाने का जिक्र किया था। हालांकि, परिणाम उस दिन नहीं जारी हुए। बोर्ड की ओर से परिणाम को ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जाएगा। जिन छात्रों ने इस साल दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वे अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर लिंक एक्टिवेट होने के बाद चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। आइए इस खबर में जानते हैं परिणाम को चेक और डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया।
PSEB Result 2022: कब हुई थी परीक्षा?
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से राज्य में कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन अप्रैल से लेकर मई, 2022 तक किया गया था। दसवीं की परीक्षा का आयोजन 29 अप्रैल, 2022 से 19 मई और बारहवीं की परीक्षा का आयोजन 22 अप्रैल, 2022 से 23 मई, 2022 तक किया था। बता दें कि कोरोना महामारी के कारण शिक्षा को हुए नुकसान के कारण इस बार बोर्ड परीक्षा को दो सत्र टर्म- 1 और टर्म- 2 में विभाजित किया गया था।
कब जारी होंगे परिणाम?
पंजाब शिक्षा बोर्ड की ओर से परिणाम की घोषणा आज दोपहर 3 बजे के बाद की जाएगी। छात्र किसी भी अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें। जल्द ही छात्रों का इंतजार खत्म हो सकता है।
PSEB Result 2022: इन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी
छात्रों को पंजाब बोर्ड दसवीं और बारहवीं के परिणाम को चेक करने के लिए अपने रोल नंबर, पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि जैसी जानकारियों का प्रयोग करना होगा। यह सभी जानकारी छात्रों के प्रवेश पत्र पर दी गई है। छात्र अपने प्रवेश पत्र को संभाल कर रख लें। परिणाम के जारी होते ही इनकी जरूरत पड़ेगी।
PSEB Result 2022: कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम?
छात्र अपना परिणाम नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के चेक कर सकते हैं-:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर 'PSEB 12th Result 2022' लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- अब आपका परिणाम सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए उसका एक प्रिंट आउट लें।
कमेंट
कमेंट X