फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Promoting Holistic Learning: AUNO Encourages Students to Participate in More Than One Subject

AUNO: बहुविषयक मूल्यांकन पर जोर, एयूएनओ में विद्यार्थियों को मिलेगा एक से अधिक विषयों में भाग लेने का मौका

Sun, 19 Oct 2025 09:54 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 19 Oct 2025 09:54 AM IST
सार

Amar Ujala National Olympiad: शिक्षा के बदलते स्वरूप को ध्यान में रखते हुए एयूएनओ ने एक नई पहल की है, जिसके तहत विद्यार्थियों को अब एक से अधिक विषयों में भाग लेने का मौका मिलेगा। इस कदम का उद्देश्य है विद्यार्थियों में बहुविषयक सोच और समग्र विकास को बढ़ावा देना।

विज्ञापन
Promoting Holistic Learning: AUNO Encourages Students to Participate in More Than One Subject
Amar Ujala National Olympiad - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

AUNO 2025: आज की पीढ़ी के सामने चुनौतियां पहले से कहीं अधिक जटिल और बहुआयामी हैं। शिक्षा अब केवल किताबों तक सीमित नहीं है। यह तर्कशक्ति, विश्लेषणात्मक सोच और विभिन्न विषयों की समझ का एक संतुलित संगम है। यही कारण है कि विशेषज्ञ लगातार इस बात पर जोर दे रहे हैं कि छात्रों का मूल्यांकन कम उम्र से ही विभिन्न विषयों में होना चाहिए।

विज्ञापन


Amar Ujala National Olympiad (AUNO) 2025 जागरूकता की इसी सोच के साथ हर विषय सोचने का एक अलग तरीका सिखाता है। इसलिए बहुविषयक मूल्यांकन से विद्यार्थियों की क्षमताओं का अधिक सटीक आकलन संभव होता है। इसीलिए AUNO में विद्यार्थियों को एक से अधिक विषयों में भाग लेने का विकल्प दिया गया है, ताकि वे विभिन्न विषयों में अपनी योग्यता की तुलना कर सकें और अपनी वास्तविक क्षमता को बेहतर समझ सकें।

विज्ञापन

हर विषय का अलग अर्थ, हर विषय एक अलग यात्रा

गणित, विज्ञान, भाषा, तर्कशक्ति या टेक्नोलॉजी : हर विषय अपने भीतर एक अलग दुनिया समेटे हुए है। गणित बच्चों को तर्क और समस्या-समाधान सिखाता है। विज्ञान खोज और प्रयोग की सोच जगाता है। अंग्रेजी संचार और अभिव्यक्ति की क्षमता विकसित करती है, वहीं टेक्नोलॉजी और एआई उन्हें भविष्य की डिजिटल दुनिया से जोड़ते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


यदि बच्चों का आकलन केवल एक ही विषय में किया जाए, तो यह उनकी सम्पूर्ण क्षमता का सही चित्र नहीं दे पाता। बल्कि, विभिन्न विषयों में मूल्यांकन से यह समझना आसान होता है कि बच्चा किस क्षेत्र में उत्कृष्ट है, किसमें उसे और मेहनत की जरूरत है और किस दिशा में उसका भविष्य निखर सकता है।

भविष्य की प्रतिस्पर्धाओं का सच बहुविषयक विशेषज्ञता

भारत की लगभग सभी बड़ी परीक्षाएं: चाहे वह JEE, NEET, CUET, NDA, UPSC, CAT या SSC हों वह बहुविषयक ज्ञान की मांग करती हैं। केवल गणित या केवल भाषा में अच्छे अंक लाना पर्याप्त नहीं, वास्तविक सफलता के लिए कई विषयों में संतुलन और गहराई दोनों चाहिए।

कम उम्र से ही बहुविषयक मूल्यांकन का लाभ यह है कि छात्र, अभिभावक और शिक्षक मिलकर यह रणनीति बना सकते हैं कि किन विषयों पर विशेष ध्यान देना है और किन क्षेत्रों में पहले से ही मजबूती है। यह समझ भविष्य की तैयारी को आसान और दिशा-निर्देशित बना देती है।

विषय सूची (कक्षा-वार)

  • कक्षा 3–5: इंग्लिश, गणित, सामान्य ज्ञान, लॉजिकल रीजनिंग
  • कक्षा 6–10: इंग्लिश, लॉजिकल रीजनिंग, सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान, फाइनेंशियल अवेयरनेस, टेक AI
  • कक्षा 11–12: इंग्लिश, लॉजिकल रीजनिंग, फाइनेंशियल अवेयरनेस, टेक और AI

परीक्षा संरचना

  • लेवल 1 फेज 2 (स्कूल स्तर): 16 दिसंबर – 23 दिसम्बर 2025
  • लेवल 2 (राष्ट्रीय स्तर): टॉप 20% चयनित छात्र
  • चयन प्रक्रिया: लेवल 1 में शीर्ष 20% प्रदर्शन करने वाले छात्र लेवल 2 के लिए चुने जाएंगे

पुरस्कार

  • जिला स्तर: मेडल + प्रमाण पत्र
  • राज्य स्तर: नकद पुरस्कार + शील्ड + प्रमाण पत्र
  • राष्ट्रीय स्तर: नकद पुरस्कार + ट्रॉफी + प्रमाण पत्र

संपर्क और आवेदन

हेल्पलाइन- 1800-121-1166

पंजीकरण
amarujalaolympiad.com पर जाएं या QR को स्कैन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed