Viksit Bharat 2047: पीएम मोदी ने लॉन्च की 'विकसित भारत@2047: युवाओं की आवाज' योजना, संबोधन में कही ये बातें
PM Modi: प्रधानमोदी ने आज 'विकसित भारत@2047: युवाओं की आवाज' योजना को लॉन्च किया। पीएम ने वीडियो कॉन्फेंसिंग के जरिए देशभर के राजभवनों में आयोजित वर्कशॉप में यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर और संस्थान-प्रमुखों को संबोधित किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viksit Bharat@2047: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फेंसिंग के जरिए 'विकसित भारत@2047: युवाओं की आवाज' योजना को लॉन्च किया। इस योजना का लक्ष्य देश की आजादी के 100 साल पूरे होने पर देश को विकसित राष्ट्र बनाना है। इस उद्देश्य को पूरा करने में युवाओं की अहम भूमिका होगी। इसीलिए देश में तमाम वर्कशॉप आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम के दौरान पीएम ने देशभर के राजभवनों में आयोजित वर्कशॉप में यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर और संस्थान-प्रमुखों को संबोधित किया।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi virtually addresses the 'Viksit Bharat @ 2047: Voice of Youth' workshop.
विज्ञापन
"Today is a very important day regarding the resolutions of a developed India. I would like to especially congratulate all the Governors who have organized this… pic.twitter.com/k6andTbt0Gविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 11, 2023
संबोधन के दौरान कही ये बातें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'विकसित भारत@2047' एक पहल है जिसका उद्देश्य विकसित भारत के निर्माण की दिशा में हमारे युवाओं को एकीकृत करना है।
पीएम ने कहा, "आज का दिन विकसित भारत के संकल्पों को लेकर काफी दिन है। मैं उन सभी राज्यपालों को विशेष रूप से बधाई देता हूं, जिन्होंने विकसित भारत के निर्माण से संबंधित इस वर्कशॉप का आयोजन किया है।"
उन्होंने आगे कहा, "आप उन लोगों को एक मंच पर लाए हैं जिनके ऊपर देश की युवा शक्ति को दिशा देने की जिम्मेदारी है। शिक्षण संस्थानों की भूमिका है व्यक्तियों का विकास करना और व्यक्तिगत विकास से ही राष्ट्र का निर्माण हो सकता है। आज के युग में, जिसमें भारत है, व्यक्तित्व विकास का अभियान बहुत महत्वपूर्ण हो गया है।''
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'विकसित भारत@2047: युवाओं की आवाज' कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा, "यह भारत के इतिहास का वह दौर है जब देश लंबी छलांग लगाने जा रहा है। हमारे चारों ओर ऐसे कई देशों के उदाहरण हैं, जिन्होंने एक निश्चित समय में इतनी लंबी छलांग लगाकर खुद को विकसित किया है। इसलिए मैं कहता हूं कि यह भारत के लिए सही समय है। हमें इस अमर समय के हर पल का लाभ उठाना है"
कमेंट
कमेंट X