फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Prime Minister Narendra Modi Live Address Post-Budget Webinar On Eklavya Model Residential Schools

PM Modi on Budget: बजट वेबिनार में बोले पीएम मोदी- स्कूल में शुरू करें स्टार्ट-अप, डिजिटल मार्केटिंग वर्कशॉप

Mon, 27 Feb 2023 11:50 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 27 Feb 2023 11:50 AM IST
सार

PM Modi on Post Budget Webinar: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार, 27 फरवरी को आदिवासी समुदाय के विकास और उनके बच्चों के लिए के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के माध्यम से शिक्षा की पहुंच के विषय पर पोस्ट बजट वेबिनार को संबोधित किया।

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi Live Address Post-Budget Webinar On Eklavya Model Residential Schools
PM Narendra Modi - फोटो : @ANI

विस्तार

Prime Minister Narendra Modi Address Post Budget Webinar: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार, 27 फरवरी को आदिवासी समुदाय के विकास और उनके बच्चों के लिए के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के माध्यम से शिक्षा की पहुंच के विषय पर पोस्ट बजट वेबिनार को संबोधित किया। इस वेबिनार के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस बजट में आदिवासी विकास को प्राथमिकता दी गई है। 

विज्ञापन

पीएम मोदी ने कहा कि देश के आदिवासी समुदाय की अपार क्षमता का दोहन करने के लिए पहली बार बड़े पैमाने पर काम किया जा रहा है। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में शिक्षकों और कर्मचारियों की भर्ती का बड़ा प्रावधान किया गया है। वहां योग्य शिक्षकों की कमी नहीं होने दी जाएगी, जिससे आदिवासी बच्चों की पढ़ाई और कौशल विकास की प्रक्रिया धीमी न पड़े और न बाधित हो। 

विज्ञापन

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगर हम इन एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में स्टार्ट-अप, डिजिटल मार्केटिंग के लिए वर्कशॉप शुरू करते हैं, तो इससे हमारे आदिवासी समुदाय को बहुत फायदा होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब बच्चे एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों से पास आउट होंगे, तो उन्हें पता चलेगा कि अपने क्षेत्र के आदिवासी उत्पाद को कैसे बढ़ावा देना है, कैसे अपनी ऑनलाइन ब्रांडिंग करनी है। 
 



 
विज्ञापन


प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम, रीचिंग दी लास्ट माइल के लिहाज से एक सक्सेस मॉडल बन कर उभरा है। भारत में जो आदिवासी क्षेत्र हैं, ग्रामीण क्षेत्र हैं, वहां आखिरी छोर तक रीचिंग दी लास्ट माइल के मंत्र को ले जाने की जरूरत है। अंतिम छोर तक पहुंच की अप्रोच और सेचुरेशन यानी ठहराव की नीति, एक-दूसरे की पूरक है। मोदी ने कहा कि गुड गर्वनेंस सरकारी कार्यों और सरकारी योजनाओं की सफलता की सबसे अनिवार्य शर्त है।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीते कुछ वर्षों से हमारी सरकार ने बजट बनाने से पहले भी और बाद भी सभी स्टेकहोल्डर से गहन मंथन की नई परंपरा शुरू की है। भारत में जो आदिवासी क्षेत्र हैं, ग्रामीण क्षेत्र हैं, वहां आखिरी छोर तक रीचिंग दी लास्ट माइल के मंत्र को ले जाने की जरूरत है। प्रधान मंत्री ने कहा कि हमारे देश के ट्राइबल समाज के विशाल पोटेंशियल को टैप करने के लिए पहली बार देश में इतने बड़े स्तर पर काम हो रहा है। इस बार के बजट में भी ट्राइबल डेवलपमेंट को प्रमुखता दी गई है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed