{"_id":"5a2fb4144f1c1ba12d8b820c","slug":"president-of-graphic-era-group-dr-ghanshala-awarded-from-visionary-edupreneur-of-india-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राफिक एरा ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. घनशाला को विजनरी एडुप्रिन्योर ऑफ इंडिया का अवार्ड ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
ग्राफिक एरा ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. घनशाला को विजनरी एडुप्रिन्योर ऑफ इंडिया का अवार्ड
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Tue, 12 Dec 2017 04:18 PM IST
विज्ञापन
Graphic era president Dr. Kamal Ghanshala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राफिक एरा ग्रुप के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. कमल घनशाला को हायर एजुकेशन के क्षेत्र में वर्ष 2017 के 'विजनरी एडुप्रिन्योर ऑफ इंडिया' के अवार्ड से सम्मानित किया गया है। भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने दिल्ली में डॉ. कमल घनशाला को यह अवार्ड प्रदान किया।
विज्ञापन
ग्राफिक एरा ग्रुप के लिए यह क्षण काफी महत्वपूर्ण था। डॉ. कमल घनशाला के उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल, खोज व प्रेरणास्पद नेतृत्व के साथ ही छात्र-छात्राओं में नैतिक मूल्यों को मजबूत बनाने और शिक्षा के प्रति उनमें जिज्ञासा विकसित करने के क्षेत्र में शानदार प्रयासों को सराहते हुए यह अवार्ड दिया गया है।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत एडुलीडर्स और एडु प्रिन्योर्स के राष्ट्रीय सम्मेलन में पूर्व राष्ट्रपति मुखर्जी ने डॉ. कमल घनशाला को इस अवार्ड से सम्मानित किया। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अपने 82वें जन्म दिन पर यह पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन
इस सम्मेलन का आयोजन दिल्ली में सिविल सर्विसेज ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट में किया गया। री-थिंक इंडिया के इस सम्मेलन में देश भर में उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी प्रमुख विभूतियां शामिल हुईं। गौरतलब है कि इससे पहले न्यूयॉक (अमेरिका) में आयोजित इंटरनेशनल क्वालिटी समिट (वर्ष 2016) में भी डॉ. कमल घनशाला को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक्सीलेंस के लिए गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
कमेंट
कमेंट X