फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Pradhan Mantri National Apprenticeship Mela held today on 9 January register at apprenticeshipindia.gov.in

PMNAM 2023: आज 242 जिलों में प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला, 5वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक करें आवेदन

Mon, 09 Jan 2023 09:53 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 09 Jan 2023 09:53 AM IST
सार

MSDE PMNAM 2023 Pradhan Mantri National Apprenticeship Mela: पीएम अप्रेंटिसशिप मेले में विभिन्न क्षेत्रों से करीब एक हजार कंपनियां शामिल हो रही हैं। ये कंपनियां स्थानीय युवाओं को अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के माध्यम से करिअर में सही दिशा पाने का मौका और स्किल्ड आवेदकों को ऑन द स्पॉट नौकरियां देंगी।
 

विज्ञापन
Pradhan Mantri National Apprenticeship Mela held today on 9 January register at apprenticeshipindia.gov.in
प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला (PMNAM) 2023 - फोटो : MSDE

विस्तार

Prime Minister National Apprenticeship Mela: राष्ट्रीय स्किल इंडिया मिशन द्वारा भारतीय युवाओं के लिए करिअर एवं रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल के तहत, कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (MSDE) नौ जनवरी, 2023 को भारत के 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 242 जिलों में प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला (PMNAM) आयोजित कर रहा है। 

विज्ञापन

इस अप्रेंटिसशिप मेले में विभिन्न क्षेत्रों से करीब एक हजार कंपनियां शामिल हो रही हैं। ये कंपनियां स्थानीय युवाओं को अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के माध्यम से करिअर में सही दिशा पाने का मौका और स्किल्ड आवेदकों को ऑन द स्पॉट नौकरियां देंगी। इससे युवाओं को आजीविका के साथ नए स्किल्स सीखने का अवसर भी मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Apprenticeship Mela: पांचवीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक करें आवेदन

वे उम्मीदवार जो कक्षा पांचवीं से 12वीं पास हैं और जिनके पास स्किल ट्रेनिंग सर्टिफिकेट हैं, या वे आईटीआई ट्रेड डिप्लोमा होल्डर या ग्रेजुएट हैं, वे इस अप्रेंटिसशिप मेले में आवेदन कर सकते हैं। अप्रेंटिसशिप मेले में भाग लेने और अपने नजदीकी आयोजन स्थल का पता लगाने के लिए इच्छुक उम्मीदवार apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। वहीं, आगामी अप्रेंटिसशिप मेलों संबंधी अधिक जानकारी के लिए अधिक जानकारी के लिए  msde.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। 

विज्ञापन

Apprenticeship Mela: इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

मेले में उम्मीदवारों को अपने रिज्यूमे की तीन प्रतियां, सभी मार्क शीट और प्रमाण-पत्रों की तीन प्रतियां, फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस आदि) और पासपोर्ट आकार के तीन फोटो ले जाने होंगे। कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय के सचिव अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि जिन उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पहले ही कर लिया है, उनसे अनुरोध है कि वे अपने सभी संबंधित दस्तावेजों के साथ आयोजन स्थल पर पहुंचें। इस मेले के माध्यम से, उम्मीदवार ट्रेनिंग सेशन्स के बाद अपनी रोजगार क्षमता दर में सुधार के लिए नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (NCVET) से मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट भी प्राप्त कर सकेंगे। 

हर महीने के दूसरे सोमवार को अप्रेंटिसशिप मेले

तिवारी ने बताया कि देशभर में हर महीने के दूसरे सोमवार को अप्रेंटिसशिप मेलों का आयोजन किया जाता है, जिसमें चयनित व्यक्तियों को नए कौशल हासिल करने के लिए सरकारी मानदंडों के अनुसार मासिक स्टाइपेंड मिलता है। अप्रेंटिसशिप को कौशल विकास का सबसे टिकाऊ मॉडल माना जाता है और स्किल इंडिया मिशन के तहत इसे काफी बढ़ावा दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed