Postpone NEET PG: नीट पीजी परीक्षा टालने पर सुप्रीम कोर्ट में होगी तत्काल सुनवाई
Supreme Court on Postpone NEET PG 2022: नीट पीजी 2022(NEET PG) को टालने को लेकर दायर याचिका सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Postpone NEET PG 2022 : पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यानी नीट पीजी 2022(NEET PG) को टालने को लेकर दायर याचिका सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने उम्मीदवारों के प्रदर्शन और परीक्षा की अहमियत को देखते हुए मामले का संज्ञान लिया है। मामले को तत्काल सुनवाई के लिए 13 मई को सूचीबद्ध किया जा सकता है।
नीट पीजी 2022 की परीक्षा की तारीख 21 मई, 2022 निर्धारित है और याचिकाकर्ता उम्मीदवार परीक्षा को आठ से 10 सप्ताह तक स्थगित करने की मांग कर रहे हैं। याचिका के आधार पर जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ मामले को तत्काल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने पर सहमत हो गई है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा मामले को सुनवाई के लिए 13 मई को सूचीबद्ध किए जाने की जानकारी मिली है। नीट पीजी 2022 मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह इस मामले पर जल्द से जल्द सुनवाई करेगा।
एआईएमएसए ने दायर की है याचिका
बता दें कि अखिल भारतीय मेडिकल छात्र संघ (AIMSA) द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा को स्थगित करने के लिए बुधवार, चार मई, 2022 को सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी। वहीं, मेडिकल छात्रों के दो अन्य संगठन FAIMA और UDFA भी लगातार नीट पीजी परीक्षा टालने की मांग को लेकर आवाज उठा रहे हैं और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा प्रधानमंत्री पत्र लिखकर राहत देने की मांग कर चुके हैं।
नीट पीजी 2021 की काउंसलिंग में देरी भी अहम कारण
उम्मीदवारों ने नीट पीजी 2021 की चल रही काउंसलिंग और नीट पीजी 2022 की परीक्षा की तारीखों के टकराव तथा तैयारी के लिए पर्याप्त समय न मिलने के कारण अपनी समस्याएं उठाईं हैं। सोशल मीडिया पर भी नीट पीजी 2022 को स्थगित करने को लेकर एक बार फिर मामला ट्रेंडिंग टॉपिक बन गया है, क्योंकि उम्मीदवारों की तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाने के कारण वे पीजी प्रवेश परीक्षा को स्थगित करने पर जोर दे रहे हैं।
कमेंट
कमेंट X