फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   police sub-inspector explaining need for education video went viral CM M K Stalin praise

Tamil Nadu: तमिलनाडु में सब-इंस्पेक्टर का शिक्षा जागरूकता पर वीडियो वायरल, सीएम स्टालिन ने की प्रशंसा

Tue, 18 Apr 2023 12:58 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 18 Apr 2023 12:58 PM IST
सार

तमिलनाडु में एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर का वीडिया वायरल हो रहा है, जो शिक्षा की आवश्यकता के बारे में बता रहा है।  वायरल वीडियो की तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने भी की प्रशंसा की है।

विज्ञापन
police sub-inspector explaining need for education video went viral CM M K Stalin praise
डीएमके प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तमिलनाडु में एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर का वीडिया वायरल हो रहा है, जो शिक्षा की आवश्यकता के बारे में लोगों को बता रहा है। वायरल वीडियो की तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने भी की प्रशंसा की है। उन्होंने "एक अच्छे समाज को आकार देने" में पुलिस की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। इस संबंध में एक तमिल दैनिक की एक रिपोर्ट को टैग करते हुए, मुख्यमंत्री ने तिरुवल्लुर जिले के पेन्नालुरपेट्टई के प्रशिक्षु सब-इंस्पेक्टर परमासिवम की सराहना की।

विज्ञापन

वायरल वीडियो में, पुलिसकर्मी एक छोटे से इलाके में माता-पिता से किसी भी कीमत पर अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए कह रहा है, जबकि संस्थानों में भोजन की व्यवस्था सहित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न सरकारी पहलों पर प्रकाश डाल रहा है। उन्हें संबंधित अधिकारियों से बात करके माता-पिता को किसी भी तरह की मदद करने का वादा करते हुए भी सुना जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टालिन ने एक ट्वीट में कहा कि उन्हें वह रिपोर्ट मिली जिसने उन्हें बहुत खुशी दी। उन्होंने कहा, "पुलिस विभाग का काम सिर्फ अपराध-रोकथाम नहीं है, एक अच्छे समाज को आकार देने में भी उनकी भूमिका है। सीएम ने परमासिवम की सराहना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed