फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   PM YASASVI Scholarship 2025: OBC Students to Get Up to ₹1.25 Lakh Scholarship; Apply by August 31

PM YASASVI Scholarship 2025: ओबीसी छात्रों को मिलेगी ₹1.25 लाख तक की स्कॉलरशिप; इस तारीख तक करें आवेदन

Wed, 02 Jul 2025 09:57 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 02 Jul 2025 09:57 AM IST
सार

Scholarship For OBC Students: प्रधानमंत्री यशस्वी स्कॉलरशिप योजना 2025 के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। ओबीसी छात्रों को ₹75,000 से ₹1.25 लाख तक की सहायता दी जाएगी। स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है।

विज्ञापन
PM YASASVI Scholarship 2025: OBC Students to Get Up to ₹1.25 Lakh Scholarship; Apply by August 31
Scholarship, छात्रवृत्ति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

PM YASASVI Scholarship 2025: प्रधानमंत्री यशस्वी स्कॉलरशिप योजना 2025 (PM YASASVI Scholarship 2025) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस योजना के तहत ओबीसी (Other Backward Class) समुदाय के योग्य छात्रों को शिक्षा में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह योजना उन छात्रों के लिए है जो देश के टॉप परफॉर्मिंग स्कूलों में पढ़ते हैं और जिनका स्कूल कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में लगातार 100 प्रतिशत परिणाम देता है।

विज्ञापन


इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2025 तय की गई है। ऐसे में पात्र छात्र जल्द से जल्द अपना पंजीकरण कर लें, ताकि वे इस महत्वपूर्ण आर्थिक सहायता का लाभ उठा सकें।

विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

इस योजना के तहत केवल ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) समुदाय के छात्र ही आवेदन के पात्र हैं। साथ ही, उनके माता-पिता की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम होनी चाहिए। यह स्कॉलरशिप योजना विशेष रूप से उन छात्रों के लिए है जो वर्तमान में कक्षा 9 या कक्षा 11 में अध्ययनरत हैं। एक और महत्वपूर्ण शर्त यह है कि छात्र ऐसे स्कूल में पढ़ते हों, जिसने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में लगातार 100 प्रतिशत परिणाम दिया हो। इन सभी मानदंडों को पूरा करने वाले छात्र इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।

कितनी मिलेगी स्कॉलरशिप?

प्रधानमंत्री यशस्वी योजना (PM YASASVI Scheme) के अंतर्गत कक्षा 9 में पढ़ने वाले छात्रों को ₹75,000 और कक्षा 11 में अध्ययनरत छात्रों को ₹1,25,000 की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। यह पूरी राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) प्रणाली के माध्यम से सीधे छात्र के आधार से लिंक किए गए बैंक खाते में भेजी जाएगी, ताकि पारदर्शिता और तेज वितरण सुनिश्चित किया जा सके।

कैसे करें आवेदन?

  • छात्र को NSP पोर्टल (scholarships.gov.in) पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • इसके लिए “NSP OTR” ऐप (Google Play Store पर उपलब्ध) डाउनलोड करना होगा।
  • ऐप के जरिए आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन करके One Time Registration (OTR) नंबर जनरेट करना अनिवार्य है।
  • आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर जरूरी होगा। यदि छात्र नाबालिग है और उसका आधार नहीं है, तो माता-पिता का आधार इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed