फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   PM Narendra Modi congratulated class 12 students on successfully passing the CBSE examinations

सीबीएसई रिजल्ट : प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान ने 12वीं कक्षा के छात्रों को बधाई दी

Fri, 30 Jul 2021 07:36 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 30 Jul 2021 07:36 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कक्षा 12वीं के छात्रों को सीबीएसई की परीक्षा सफलतापूर्वक पास करने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों को युवा मित्रों के रूप में संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल, सुखी और स्वस्थ भविष्य की कामना भी की।

विज्ञापन
PM Narendra Modi congratulated class 12 students on successfully passing the CBSE examinations
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार, 30 जुलाई को कक्षा 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कक्षा 12वीं के छात्रों को सीबीएसई की परीक्षा सफलतापूर्वक पास करने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विद्यार्थियों को युवा मित्रों के रूप में संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल, सुखी और स्वस्थ भविष्य की कामना भी की।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा, उन विद्यार्थियों को, जिन्हें लगता है कि वे अधिक मेहनत कर सकते थे या बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे, मैं कहना चाहता हूं - अपने अनुभव से सीखें और अपना सिर ऊंचा रखें। एक उज्ज्वल और अवसरों से भरा भविष्य आपका इंतजार कर रहा है। आप में से प्रत्येक प्रतिभा का पावरहाउस है। मेरी शुभकामनाएं हमेशा आपके साथ हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि इस साल कक्षा 12वीं बोर्ड के लिए उपस्थित होने वाले बैच ने अभूतपूर्व परिस्थितियों में ऐसा किया। बीते एक साल में शिक्षा जगत ने कई बदलाव देखे। फिर भी, उन्होंने न्यू नॉर्मल को अपनाया और अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। उन पर गर्व है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी ट्विटर पर छात्रों को बधाई दी, शिक्षकों और अभिभावकों की कड़ी मेहनत की प्रशंसा की। प्रधान ने एक ट्वीट में कहा, मेरे उन युवा दोस्तों को बधाई जिन्होंने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा पास की है। यह जानकर खुशी हुई कि सीबीएसई ने रिकॉर्ड-हाई पास प्रतिशत हासिल किया है। शिक्षकों और अभिभावकों को उनकी कड़ी मेहनत के लिए बधाई। सभी छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं।


यह भी पढ़ें : PSEB Punjab 12th Result: पीएसईबी पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित, 96.48% छात्र पास

गौरतलब है कि इस वर्ष, 99.37 पास प्रतिशत दर्ज किया गया है जो पिछले वर्ष के 88.8 प्रतिशत से लगभग 10 प्रतिशत अधिक है। 2019 में यह 83.4 फीसदी थी। हालांकि, 65,184 छात्रों का परिणाम घोषित नहीं हुआ। क्योंकि उनके परिणाम अभी भी संसाधित किए जा रहे हैं। सीबीएसई की ओर से 10वीं कक्षा का रिजल्ट पांच अगस्त को घोषित किया जाएगा। 


यह भी पढ़ें : RBSE 10th Result 2021: राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा का परिणाम जारी, 99.56% रहा रिजल्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed