Man Ki Baat: 'मन की बात' में पीएम मोदी ने पूछे ये सात सवाल, ऐसे भेज सकते हैं अपना जवाब
Man Ki Baat: पीएम मोदी ने अपने संबोधन में हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले सार्थक का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि सार्थक प्रधानमंत्री संग्रहालय को देख कर आए हैं। उन्होंने नमो एप पर अपने अनुभव को साझा किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Mann Ki Baat: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 24 अप्रैल, 2022 को मन की बात कार्यक्रम का संबोधन किया। इस संबोधन में उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर चर्चाएं की। यह मन की बात कार्यक्रम का 88वां एपिसोड था। इस दौरान पीएम मोदी ने हाल ही में शुरू हुए प्रधानमंत्री संग्रहालय का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस संग्रहालय को देश के लोगों के लिए खोल दिया गया है। गर्व की बात है कि हम सभी इस संग्रहालय के माध्यम से प्रधानमंत्री के योगदान को याद कर रहे हैं और युवाओं को उनसे जोड़ने का काम रहे हैं।
Man Ki Baat: हरियाणा के सार्थक का जिक्र
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले सार्थक का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि सार्थक प्रधानमंत्री संग्रहालय को देख कर आए हैं। उन्होंने नमो एप पर अपने अनुभव को साझा किया है। सार्थक ने नमो एप पर लिखा है कि बरसों से न्यूज चैनल देखते हैं, अखबार पढ़ते हैं, सोशल मीडिया से भी कनेक्टेड हैं, इसलिए उन्हें लगता था कि उनकी जनरल नॉलेज काफी अच्छी होगी। लेकिन जब वे पीएम संग्रहालय गए तो उन्हें बहुत हैरानी हुई। उन्हें एहसास हुआ की उन्हें काफी कुछ नहीं पता। उन्हें महसूस हुआ कि वे अपने देश और देश का नेतृत्व करने वालों के बारे में काफी कुछ नहीं जानते हैं।
Man Ki Baat: मोरारजी देसाई प्रशासनिक सेवा में थे
पीएम मोदी ने बताया कि सार्थक ने पीएम संग्रहालय की कुछ ऐसी चीजों के बारे में लिखा है, जो उनकी जिज्ञासा को और बढ़ाने वाली थी। जैसे उन्हें लाल बहादुर शास्त्री जी का वो चरखा देखकर बहुत खुशी हुई, जो उन्हें ससुराल से उपहार में मिला था। उन्होंने शास्त्री जी की पासबुक भी देखी और यह भी देखा कि उनके पास कितनी कम बचत थी। सार्थक जी ने लिखा है कि उन्हें ये भी नहीं पता था कि मोरारजी देसाई स्वतंत्रता संग्राम में शामिल होने से पहले गुजरात में डिप्टी कलेक्टर थे। प्रशासनिक सेवा में उनका एक लेखा करियर रहा था। पीएम मोदी
Man Ki Baat: क्या है 7 प्रश्न?
- वह कौन सा शहर है जहां एक रेल म्यूजियम है? 45 साल से लोग भारतीय रेल की इस विरासत देख रहे हैं।
- मुंबई में स्थित वह कौन सा म्यूजियम है जहां करेंसी (मुद्रा) का विकास देखने को मिलता है? यहां छठी शताब्दी के सिक्कों के साथ में ई मनी भी मौजूद है।
- विरासत-ए-खालसा किस म्यूजियम से जुड़ा है और यह पंजाब के कौन से शहर में स्थित है?
- देश में स्थित एकमात्र काइट म्यूजिमय कहां है?
- भारत के डाक टिकट से जुड़ा नेशनल म्यूजियम कहां स्थित है।
- गुलशन महल नामक इमारत में कौन सा संग्रहालय स्थित है। इस म्यूजियम में आप फिल्म के डायरेक्टर भी बन सकते हैं।
- ऐसा कौन सा म्यूजियम है जो भारत की टेक्सटाइल से जुड़ी विरासत को सेलिब्रेट करता है?
जो भी छात्र और युवा पीएम मोदी के सवालों का जवाब देना चाहते हैं, वह सोशल मीडिया और नमो एप पर #MuseumQuiz का उपयोग करके सवालों के जवाब दे सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X