Rozgar: डीयू में होगा हर रोज प्लेसमेंट सत्र का आयोजन, साल में दो बार होंगे जॉब मेले
DU: दिल्ली विश्विद्यालय कंपनी की मांग पर हर रोज प्लेसमेंट करने की तैयारी कर रहा है। सेंट्रल प्लेसमेंट सेल 10 जनवरी के बाद लगातार प्लेसमेंट सत्र आयोजित करेगा। 10 से ज्यादा कंपनियों की मांग आने पर साल में दो बार जॉब मेले होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Delhi University: दिल्ली विश्वविद्यालय में नए वर्ष से प्रतिदिन जॉब अवसर प्राप्त करने के दरवाजे खुलेंगे। डीयू के प्लेसमेंट सेल ने जनवरी से कंपनी की मांग पर हर दिन प्लेसमेंट सत्र आयोजित करने की तैयारी की है।
इससे छात्रों को नौकरी प्राप्त करने के ज्यादा अवसर मिलेंगे। इसके लिए आने वाली कंपनी को न्यूनतम 3.5 लाख वार्षिक सैलरी पैकेज देने के लिए कहा जाएगा। अधिकतम सैलरी पैकेज की कोई सीमा नहीं होगी। वहीं, दस से ज्यादा कंपनियों के आने पर साल में दो बार जॉब मेले होंगे।
रोजाना होगा प्लेसमेंट सत्र का आयोजन
प्रतिदिन प्लेसमेंट सेशन आयोजित करने के पीछे प्रशासन का प्रयास है कि प्लेसमेंट में हिस्सा लेने वाले प्रत्येक छात्र को नौकरी प्राप्त हो। डीयू की सेंट्रल प्लेसमेंट सेल इंचार्ज प्रो. हेना सिंह ने बताया कि कंपनियों की ओर से लगातार नौकरी की पेशकश के लिए डीयू से संपर्क साधा जा रहा है। ऐसे में हम कंपनी की मांग पर प्रतिदिन प्लेसमेंट सत्र आयोजित करने जा रहे हैं। जनवरी में शीतकालीन अवकाश समाप्ति के बाद इसकी शुरुआत हो जाएगी। यह पूरी तरह से कंपनी की मांग पर निर्भर करेगा।
कोविड के बाद प्लेसमेंट में आई कमी
प्रो. सिंह के अनुसार इसके लिए छात्रों को पहले ही अधिसूचित कर एक स्थान तय कर दिया जाएगा जिससे कंपनी छात्रों के साथ संपर्क कर सके। उन्होंने कहा कि कोविड के बाद प्लेसमेंट में थोड़ी कमी आई थी। लेकिन अब कंपनियां फिर से विवि का रुख करने लगी हैं।
साल में दो जॉब मेला आयोजित करने की मंजूरी
प्रो. सिंह ने बताया कि 10 से अधिक कंपनियों की ओर से नौकरी की पेशकश आने पर जॉब मेला आयोजित किया जाएगा। साल में दो साल जॉब मेला आयोजित करने की मंजूरी मिल चुकी है। हर माह प्लेसमेंट सेशन आयोजित होने से छात्रों को नौकरी के ज्यादा अवसर मिल सकेंगे। अभी से कंपनियों की ओर से छात्रों की मांग होने लगी है। हमारी यह कोशिश है कि प्लेसमेंट सेशन में हर छात्र नौकरी का अवसर प्राप्त हो।
कमेंट
कमेंट X