{"_id":"626535832bd6c21fcf590c12","slug":"philippines-tourism-secretary-said-that-indian-students-texting-him-and-want-to-come-back-for-study","type":"story","status":"publish","title_hn":"Philippines: पर्यटन सचिव का बयान- फिलीपींस में वापसी को लेकर भारतीय छात्र भेजते हैं संदेश ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Philippines: पर्यटन सचिव का बयान- फिलीपींस में वापसी को लेकर भारतीय छात्र भेजते हैं संदेश
Sun, 24 Apr 2022 05:57 PM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sun, 24 Apr 2022 05:57 PM IST
सार
उन्होंने आगे बताया कि फिलीपींस में लागू कोविड प्रोटोकॉल के अलावा अब सबकुछ सामान्य हो गया है। तीन दिवसीय वैश्विक शिखर सम्मेलन का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिलीपींस के पर्यटन सचिव बर्नडेट रोमुलो-पुयातो ने जानकारी दी है कि कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण अपने देश भारत लौटने वाले की छात्र उनसे अपनी वापसी का निवेदन कर रहे हैं। छात्र फिलीपींस में अपनी पढ़ाई को आगे जारी रखना चाहते हैं। उन्होंने 22 अप्रैल को मनीला में विश्व यात्रा और पर्यटन परिषद (डब्ल्यूटीटीसी) वैश्विक शिखर सम्मेलन के समापन के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए बताया कि उन्होंने अपने भारतीय समकक्ष के साथ भारतीयों के अपने देश की यात्रा करने के मुद्दे पर चर्चा की थी।
विज्ञापन
16 हजार के करीब छात्रों की संख्या
एक अधिकारी के अनुसार फिलीपींस में करीब 16,000 भारतीय छात्र थे, जिनमें से अधिकांश चिकित्सा का अध्ययन कर रहे थे, और कई ने अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए भारत से वापस जाने की इच्छा व्यक्त की थी। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के दौरान छात्र भारत लौट आए थें। अधिकारी के अनुसार 1 अप्रैल को पर्यटकों के लिए देश फिर से खुलने के बाद से भारतीय पर्यटक फिलीपींस आ रहे हैं। इस दौरान कोरोना के कोई भी मामले सामने नहीं आए हैं। इसका मतलब है कि हम धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने आगे बताया कि फिलीपींस में लागू कोविड प्रोटोकॉल के अलावा अब सबकुछ सामान्य हो गया है। तीन दिवसीय वैश्विक शिखर सम्मेलन का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ। इसमें हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए जिनमें 600 से अधिक विदेशी मेहमान थे। वहीं, उन्होंने बताया कि भारत इस दिसंबर में पर्यटन मंत्रियों के लिए वैश्विक शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।
विज्ञापन
वैक्सीनेशन पर हो जोर
अधिकारी ने आगे कहा कि हमने एक उदाहरण स्थापित किया है कि कैसे हम धीरे-धीरे पर्यटन को फिर से शुरू कर सकते हैं। यात्रा को और अधिक सहज बनाने पर सहमति बनाई गयी है। इसे कम प्रतिबंधात्मक बनाए जाने की जरूरत है। हालांकि, यह तभी हो सकता है जब ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण हो। फिलीपींस कुल 7,641 द्वीपों का देश है। फरवरी में कोरोना प्रतिबंध धीरे-धीरे हटाए गए थे। एक अप्रैल तक काफी हद तक प्रतिबंधों को हटा लिया गया है। इस दौरान 2.85 लाख पर्यटकों ने देश का दौरा किया है।
कमेंट
कमेंट X