{"_id":"5ea2e0a48ebc3e908f685f4f","slug":"pgimer-entrance-exam-2020-last-date-to-apply-extended-till-may-6-on-pgimer-edu-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"PGIMER Entrance Exam 2020: आवेदन की आखिरी तारीख 26 अप्रैल से बढ़कर 6 मई हुई","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
PGIMER Entrance Exam 2020: आवेदन की आखिरी तारीख 26 अप्रैल से बढ़कर 6 मई हुई
Fri, 24 Apr 2020 09:55 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 24 Apr 2020 09:55 PM IST
विज्ञापन
PGIMER परीक्षा
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
PGIMER Entrance 2020: लॉकडाउन की वजह से पीजीआईएमईआर ने एमडी/एमएस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। इस बारे में नोटिफिकेशन के जरिए सूचना दी गई है। पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) ने आवेदन की आखिरी छह मई कर दी है। इससे पहले एमडी/एमएस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 26 अप्रैल थी जिसे बढ़ाकर 6 मई किया गया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-ICMR JRF Exam 2020: आईसीएमआर जेआरएफ के लिए 27 अप्रैल से शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया, 12 जुलाई को परीक्षा
विज्ञापन
पीजीआईएमईआर एमडी/एमएस प्रवेश परीक्षा का आयोजन 23 मई को करेगा। यह एक कंप्यूटर आधिरित परीक्षा है जिसके जरिए एमडी/एमस कोर्स में दाखिला मिलता है। इस प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट 2 जून तक आ सकता है। आपको बता दें कि लॉकडाउन से पहले ही 17 मार्च से ही एमडी/एमएस परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
आधिकारिक वेबसाइट
pgimer.edu.in.
जिन अभ्यर्थियों ने अभी एमडी/एमएस कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन नहीं किया है वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वेबसाइट पर अभ्यर्थी को फॉर्म भरना होगा और उसके साथ ही अपने डॉक्यूमेंट, फोटोग्राफ और हस्ताक्षर स्कैन कर अपलोड करने होंगे। सारी जानकारी भरने के बाद जैसे ही अभ्यर्थी फॉर्म को सबमिट करेंगे, आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
कमेंट
कमेंट X