Personal Branding Tips: खुद की ब्रांडिंग कैसे करें? जानिए AI, वीडियो स्टोरीटेलिंग और प्रेजेंटेशन के नए तरीके
Personal Branding Tips: यदि आप एआई इंटरेक्शन, वीडियो स्टोरीटेलिंग और आकर्षक प्रेजेंटेशन देने में महारत हासिल करना चाहते हैं, तो फोर्ब्स के स्तंभकार विलियम अरुडा के सुझावों को अपनाकर आप अपने व्यक्तिगत ब्रांड को बढ़ा सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Personal Branding Tips: इस आधुनिक परिदृश्य में लोगों से जुड़ाव के लिए संचार के नए तरीकों में महारत हासिल करना जरूरी है। इसके लिए आपको अपने भीतर नई मानसिकत्ता और संचार कौशल विकसित करना होगा। कार्यस्थल पर लंबे ई-मेल, टेक्स्ट-बड़े-बड़े प्रेजेंटेशन और लंबी मीटिंग के पुराने तरीकों की जगह विजुअल और एआई-सहायता प्राप्त संचार विधियां अपनाई जा रही हैं।
याद रखें कि आज आपको सिर्फ बोलने या लिखने की जरूरत नहीं है, बल्कि वर्चुअल बातचीत, एआई इंटरेक्शन, वीडियो स्टोरीटेलिंग और आकर्षक प्रेजेंटेशन में महारत हासिल करने की भी जरूरत है। इसके जरिये आप अपनी संचार शैली को बेहतर बनाकर अपने व्यक्तिगत ब्रांड को बढ़ा सकते हैं।
वर्चुअल मीटिंग, अब सामान्य है
वर्चुअल मीटिंग को इतना खास बनाएं कि लोग आपके प्रेजेंटेशन से आकर्षित हो सकें। इस दौरान अपनी उपस्थिति को अधिक रुचिकर बनाने पर फोकस करें। अपनी प्रेजेंटेशन की स्लाइड्स में सिर्फ शब्दों का इस्तेमाल न करें, बल्कि अपने संचार को दिलचस्प बनाने के लिए विजुअल का इस्तेमाल करें। लोगों को प्रभावित करने के लिए पोल तथा वर्ड क्लाउड से लेकर क्विज और गेम भी शामिल कर सकते हैं। इसका सही तरीके का उपयोग आपके लिए खुद का ब्रांडिंग टूल भी हो सकता है।
एआई के साथ संवाद करना
एआई अब संचार का एक अनिवार्य हिस्सा है और इसके उपयोग के लिए इसे जानना एक आवश्यक कौशल है। सबसे पहले एआई को एक मानव सहायक के रूप में सोचें। एआई इंटरेक्शन को एक वास्तविक वार्तालाप की तरह समझें। इसके साथ बातचीत में अपनी शैली डालें और इसे प्रामाणिक रूप से अपनाने का प्रयास करें।
वीडियो संचार प्रभावी कुंजी
वीडियो नेतृत्व और आंतरिक संचार के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण है। इससे अधिक संभावना होती है कि आपके द्वारा पोस्ट की गई चीजों को लोग जल्द ही देख सकते हैं। वीडियो लोगों के सामने आवाज, भावना और प्रामाणिकता को उन तरीकों से पेश करता है, जो टेक्स्ट से नहीं जोड़ा जा सकता। इसके लिए आपको वीडियो कैमरे से फ्रेंडली होना होगा।
संवाद स्पष्ट हो
आज के कार्यस्थल संवाद में लंबी-चौड़ी व्याख्याएं काम नहीं आती हैं। अगर आप चाहते हैं कि लोग आपकी बात को सुनें, तो संवाद को सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण बात से शुरुआत करें। इसके लिए मजबूत व सरल भाषा का इस्तेमाल करें। आपके संवाद में स्पष्टता भी महत्वपूर्ण है।
कमेंट
कमेंट X