{"_id":"5c61c98fbdec2273792f46d5","slug":"permission-granted-to-increase-five-thousand-seats-in-jawahar-navodaya-schools","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जवाहर नवोदय स्कूलों में पांच हजार सीटों की बढ़ोतरी को केंद्र सरकार से मिली मंजूरी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
जवाहर नवोदय स्कूलों में पांच हजार सीटों की बढ़ोतरी को केंद्र सरकार से मिली मंजूरी
Tue, 12 Feb 2019 12:44 AM IST
Gaurav Pandey
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Tue, 12 Feb 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने जवाहर नवोदय स्कूलों में 2019 सत्र से पांच हजार सीटों की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही विद्यालय में सीटों की संख्या 46 हजार से बढ़कर 51 हजार हो गई हैं। साथ ही सरकार ने नए सत्र से प्रति स्कूल दो काउंसलर भी नियुक्त करने पर भी सहमति जता दी है।
विज्ञापन
मानव संसाधन विकास मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, जवाहर नवोदय समिति की ओर से सीटें बढ़ाने की मांग रखी गई थी। इसी के तहत केंद्र सरकार ने दस फीसदी सीटों की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। उक्त सभी पांच हजार सीटों पर 2019 में दाखिले होंगे।
विज्ञापन
जवाहर नवोदय स्कूलों के हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को किसी भी प्रकार की परेशानी से निजात दिलाने के लिए पहली बार एक महिला और एक पुरुष काउंसलर भी तैनात करने को भी मंजूरी दी गई है। गौरतलब है कि वर्ष 2014 से 2018 तक नौ हजार सीट की बढ़ोतरी की गई थी।
विज्ञापन
31.10 लाख छात्रों ने किया आवेदन
अधिकारी के मुताबिक, 2019 सत्र के लिए 31.10 लाख छात्रों ने आवेदन किया है। 2018 सत्र में 27.8 लाख और 2017 सत्र में 22.1 लाख छात्रों ने आवेदन किया था। नवोदय में दाखिला संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आधार पर मिलता है। गौरतलब है कि 2001 में पहली बार नवोदय में दाखिले के लिए साढ़े पांच लाख छात्रों ने प्रवेश परीक्षा दी थी।
कमेंट
कमेंट X