फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Pending Exams for 12th Class students may be cancelled by CHSE Odisha, say reports

लॉकडाउन: ओडिशा में बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को लेकर लिया जा सकता है ये अहम फैसला

Tue, 14 Apr 2020 05:50 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 14 Apr 2020 05:50 PM IST
विज्ञापन
Pending Exams for 12th Class students may be cancelled by CHSE Odisha, say reports
विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस से बचाव के लिए चल रहे लॉकडाउन को देखते हुए ओडिशा में बारहवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाओं को लेकर अहम फैसला हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूबे में 12वीं कक्षा की बची हुई परीक्षाएं या तो रद्द हो सकती हैं या फिर सिर्फ अहम परीक्षाएं ही आयोजित कराई जा सकती हैं। हालांकि, अभी इसे लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक सूचना जारी नहीं हुई है। सूबे के शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास का भी कहना है कि कोरोना वायरस से देश में जो स्थितियां बन रही हैं, उसे देखते हुए ही आगे का फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन

 

शिक्षा मंत्री का कहना है कि 12वीं की बची हुई परीक्षाओं को लेकर लॉकडाउन खत्म होने के बाद ही किसी तरह का फैसला लिया जाएगा। अभी सूबे में 12वीं कक्षा के आर्ट्स और साइंस स्ट्रीम में दो-दो पेपर बचे हुए हैं। वोकेशनल कोर्सेज के भी कुछ पेपर बचे हैं। गौरतलब है कि सूबे में उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली 12वीं की परीक्षाएं 3 मार्च से शुरू हुई थीं। जबकि वोकेशनल पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 17 मार्च से शुरू हुई थीं। कोरोना वायरस के बढ़ते हुए प्रकोप को देखते हुए 23 मार्च को सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थीं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-COVID 19: लॉकडाउन बढ़ने से भारतीय सेना ने स्थगित की लखनऊ में होने वाली ये भर्ती परीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन



सूबे में अभी बारहवीं की जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, सांख्यिकी, लागत लेखांकन और व्यवसाय प्रबंधन आदि परीक्षाएं बची हुई हैं। आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस से बचाव के मद्देनजर देशभर में लॉकडाउन तीन मई तक के लिए बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed