फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Pending CGBSE 10th 12th Board Exams Postponed till further notice, official notice on cgbse.nic.in

CGBSE 2020: छत्तीसगढ़ बोर्ड की दसवीं-बारहवीं की परीक्षाएं फिर से स्थगित

Thu, 30 Apr 2020 10:03 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 30 Apr 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Pending CGBSE 10th 12th Board Exams Postponed till further notice, official notice on cgbse.nic.in
exam shimla - फोटो : अमर उजाला

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर दसवीं और बारहवीं कक्षाओं की बची हुई परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। पहले ये परीक्षाएं लॉकडाउन खुलने के बाद 4 मई को आयोजित होनी थी लेकिन अब इन्हें स्थगित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने आगामी आदेश तक 10वीं और 12वीं कक्षाओं की बची परीक्षाओं को टाल दिया है। बोर्ड ने इससे पहले एक नोटिफिकेशन में 3 मई को लॉकडाउन खुलने के बाद 4 मई से लेकर 18 मई तक बोर्ड की बची हुई परीक्षाओं को आयोजन कराने की जानकारी दी थी। लेकिन अब इन परीक्षाओं को फिर से स्थगित किया गया है। हालांकि अभी 10वीं और 12वीं परीक्षाओं की नई तारीख को लेकर बोर्ड ने कोई जानकारी नहीं दी है। बोर्ड ने अपने आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर परीक्षाओं को स्थगित करने के संबंध में आदेश जारी किया है।

विज्ञापन


 

गौरतलब है कि इस वक्त देश में दूसरे चरण का लॉकडाउन चल रहा है जो कि तीन मई तक है। लॉकडाउन की वजह से सारे शिक्षण संस्थान बंद हैं और बोर्ड के साथ ही प्रतियोगिता परीक्षाओं को भी स्थगित किया गया है। जब पहले चरण का लॉकडाउन हुआ था तभी बोर्ड की परीक्षाओं के साथ ही कॉलेज और विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया है। ऐसे में कई राज्य सरकारों ने पहली से लेकर नौवीं तक के विद्यार्थियों को बिना परीक्षाओं के ही अगली कक्षा में प्रमोट करने का फैसला लिया था। छत्तीसगढ़ में कक्षा पहली से लेकर नौवीं और ग्यारहवीं के विद्यार्थियों को बिना परीक्षाओं के ही अगली कक्षा में प्रमोट करने का फैसला लिया गया है। हालांकि शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी इस बात को स्पष्ट कर चुके हैं कि लॉकडाउन खत्म होते ही बोर्ड की बची हुई परीक्षाओं का आयोजन कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed