{"_id":"5b065a314f1c1b02448b5286","slug":"pcs-main-exams-start-from-june-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UPPSC ने पीसीएस परीक्षा की तारीख का किया ऐलान, जारी हुआ नोटिफिकेशन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UPPSC ने पीसीएस परीक्षा की तारीख का किया ऐलान, जारी हुआ नोटिफिकेशन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 24 May 2018 12:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2017 के परिणाम संशोधन के मामले में सुप्रीमकोर्ट से स्टे मिलने के बाद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीसीएस मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 18 जून से 6 जुलाई तक दो सत्रों में इलाहाबाद व लखनऊ के निर्धारित केंद्रों पर होगी।
आयोग के अनुसार प्रथम सत्र सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरे सत्र की परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी। केवल सामान्य अध्ययन प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक तथा सामान्य अध्ययन द्वितीय प्रश्नपत्र की अवधि दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक होगी।
आयोग के सचिव जगदीश के मुताबिक 20 जून को अनिवार्य विषय की परीक्षा समाप्ति के बाद एक दिन का गैप तथा 29 जून, 30 जून व 01 जुलाई 2018 को संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा होने के कारण इन तिथियों पर मुख्य परीक्षा प्रस्तावित नहीं की गई है।
विज्ञापन
पीसीएस मुख्य परीक्षा की यह तीसरी तिथि
यूपीपीएससी ने पीसीएस मुख्य परीक्षा-2017 को दो बार स्थगित किया। आयोग के कैलेंडर में यह परीक्षा 17 मार्च को प्रस्तावित थी, लेकिन आयोग ने परीक्षा को स्थगित करते हुए नई तिथि 17 मई निर्धारित की। बाद में आयोग ने 17 मई की परीक्षा तिथि भी स्थगित कर दी। अब तीसरी बार 18 जून से मुख्य परीक्षा की तिथि जारी हुई है।

क्या था मामला
पीसीएस-2017 की प्रारंभिक परीक्षा पिछले साल 24 सितंबर को प्रदेश के 21 जिलों में हुई थी। इन जिलों में कुल 982 और इलाहाबाद में 68 केंद्र बनाए गए थे। कुल 677 पदों के लिए परीक्षा में दो लाख 46 हजार 654 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। 677 रिक्तयों के सापेक्ष प्रारंभिक परीक्षा में कुल 14032 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं।
परीक्षा के बाद आयोग ने 17 नंवबर को उत्तरकुंजी जारी की थी। इसमें सामान्य अध्ययन के दो पेपरों में कुल छह गलत सवाल डिलीट किए गए थे। बाद में आयोग ने 19 जनवरी को परिणाम के साथ संशोधित एवं अंतिम उत्तरकुंजी जारी की। इसमें भी चार सवाल डिलीट किए गए।
इस तरह कुल दस सवाल हटाए गए, लेकिन कई प्रतियोगी इससे संतुष्ट नहीं थे और उन्होंने आयोग के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दी। हाईकोर्ट ने प्रतियोगियों को राहत देते हुए आदेश दिया कि एक सवाल हटाया जाए और दो सवालों के जवाब संशोधित किए जाएं।
इसके बाद संशोधित परिणाम जारी किया जाए। हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद प्रतियोगी परिणाम संशोधन का इंतजार करते रहे। इस बीच आयोग ने हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीमकोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) दाखिल कर दी और 17 मई को प्रस्तावित पीसीएस मुख्य परीक्षा स्थगित कर दी। स्टे के रूप में राहत मिलने के बाद आयोग ने अब मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया है।

मुख्य परीक्षा का विषयवार कार्यक्रम
-18 जून को प्रथम सत्र में सामान्य अध्ययन प्रथम प्रश्नपत्र, द्वितीय सत्र में सामान्य अध्ययन द्वितीय प्रश्नपत्र
-19 जून को प्रथम सत्र में हिंदी, द्वितीय सत्र में निबंध
-21 जून को प्रथम सत्र में समाजशास्त्र/समाजकार्य/नृविज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र, द्वितीय सत्र में समाजशास्त्र/समाजकार्य/नृविज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र
-22 जून को प्रथम सत्र में रक्षा अध्ययन प्रथम प्रश्नपत्र, द्वितीय सत्र में रक्षा अध्ययन द्वितीय प्रश्नपत्र
- 23 जून को प्रथम सत्र में इतिहास प्रथम प्रश्नपत्र, द्वितीय सत्र में इतिहास द्वितीय प्रश्नपत्र
- 24 जून को प्रथम सत्र में राजनीति विज्ञान एवं अंतरराष्ट्रीय संबंध/लोक प्रकाशन प्रथम प्रश्नपत्र, द्वितीय सत्र में राजनीति विज्ञान एवं अंतरराष्ट्रीय संबंध/लोक प्रकाशन द्वितीय प्रश्नपत्र
-25 जून को प्रथम सत्र में भूगोल प्रथम प्रश्नपत्र, द्वितीय सत्र में भूगोल द्वितीय प्रश्नपत्र
-26 जून को प्रथम सत्र में दर्शन शास्त्र/प्रबंध प्रथम प्रश्नपत्र, द्वितीय सत्र में दर्शन शास्त्र/प्रबंध द्वितीय प्रश्नपत्र
-27 जून को प्रथम सत्र में अंग्रेजी/उर्दू/अरबी/हिंदी/फारसी/संस्कृत साहित्य/भू-विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र तथा द्वितीय सत्र में अंग्रेजी/उर्दू/अरबी/हिंदी/फारसी/संस्कृत साहित्य/भू-विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र
-28 जून को प्रथम सत्र में गणित/सांख्यिकी/वनस्पति विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र तथा द्वितीय सत्र में गणित/सांख्यिकी/वनस्पति विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र
-02 जुलाई को प्रथम सत्र में प्राणि विज्ञान/भौतिकी विज्ञान/वाणिज्य एवं लेखांकन प्रथम प्रश्नपत्र तथा द्वितीय सत्र में प्राणि विज्ञान/भौतिकी विज्ञान/वाणिज्य एवं लेखांकन द्वितीय प्रश्नपत्र
-03 जुलाई को प्रथम सत्र में मनोविज्ञान/पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र तथा द्वितीय सत्र में मनोविज्ञान/पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र
-04 जुलाई को प्रथम सत्र में अर्थशास्त्र/कृषि प्रथम प्रश्नपत्र तथा द्वितीय सत्र में अर्थशास्त्र/कृषि द्वितीय प्रश्नपत्र
-05 जुलाई को प्रथम सत्र में विधि/रसायन शास्त्र प्रथम प्रश्नपत्र तथा द्वितीय सत्र में विधि/रसायन शास्त्र द्वितीय प्रश्नपत्र
-06 जुलाई को प्रथम सत्र में सिविल अभियंत्रण/यांत्रिक अभियंत्रण/विद्युत अभियंत्रण/कृषि अभियंत्रण तथा द्वितीय सत्र में सिविल अभियंत्रण/यांत्रिक अभियंत्रण/विद्युत अभियंत्रण/कृषि अभियंत्रण द्वितीय प्रश्नपत्र

कमेंट
कमेंट X