फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Pattern will change in JEE Main 2025, options will not be available in section B

JEE Main 2025: जेईई मेन 2025 में बदलेगा पैटर्न, सेक्शन बी में नहीं मिलेंगे विकल्प

Wed, 30 Oct 2024 08:02 AM IST
मेघा झा अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो Published by: मेघा झा Updated Wed, 30 Oct 2024 08:02 AM IST
सार

JEE Main 2025: जेईई मेन 2025 में पैटर्न बदलेगा। एक से अधिक आवेदन देने पर परीक्षा नहीं दे पाएंगे। डिबार करने के साथ केस भी दर्ज होगा। सेक्शन बी में विकल्प नहीं मिलेंगे।

विज्ञापन
Pattern will change in JEE Main 2025, options will not be available in section B
JEE Mains 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

JEE Main 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2025 की परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया है। इसमें सेक्शन बी में अब छात्रों को विकल्प नहीं मिलेंगे। कोरोना के कारण सेक्शन बी में 10 प्रश्न किए गए थे, जिसमें से पांच को हल करना होता था। लेकिन अब सेक्शन बी में हर सब्जेक्ट में सिर्फ पांच ही प्रश्न होंगे और सभी का जवाब देना अनिवार्य रहेगा।
विज्ञापन


एनटीए की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, सेक्शन ए में मैथ्स, फिजिक्स और केमिस्ट्री में 20-20 सवाल होंगे जो मल्टिपल चॉइस क्वेश्चन ( एमसीक्यू बेस्ड) होंगे। सेक्शन बी में तीनों सब्जेक्ट में पांच-पांच सवाल होंगे और दोनों सेक्शन में नेगेटिव मार्किंग होगी। इस तरह से कुल 75 सवालों का जवाब देना होगा। जेईई मेन परीक्षा तीन घंटे की होगी।
विज्ञापन


एनटीए की तरफ से छात्रों को सलाह दी गई है कि एक ही आवेदन पत्र भरें। यदि कोई छात्र एक से अधिक ऑनलाइन आवेदन भरता है तो फिर उसका आवेदनपत्र रद करने के साथ उसे डिबार कर दिया जाएगा। उसके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज हो जाएगा। इसके कारण भविष्य में कभी किसी परीक्षा में शामिल नहीं सकेगा। आवेदन पत्र में गलत जानकारी देने पर भी मामला दर्ज का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्चस्तरीय समिति की रिपोर्ट के बाद कुछ और बदलाव : एनटीए में सुधार और परीक्षा प्रक्रिया की समीक्षा के लिए गठित उच्च स्तरीय की रिपोर्ट जल्द आएगी। इसके बाद परीक्षा में कुछ बदलाव होंगे। इसलिए एनटीए ने छात्रों को सलाह दी कि अधिक जानकारी के लिए एनटीए की अधिकारिक वेबसाइट को समय-समय पर जांचते रहें। जेईई मेन 2025 की परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी समेत 13 भारतीय भाषाओं में आयोजित होगी। इसमें असमिया, बांग्ला, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल हैं।


परीक्षा के लिए 22 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार 22 नवंबर को रात नौ बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसी दिन रात 11:50 मिनट तक दाखिला प्रवेश परीक्षा की फीस जमा करनी होगी। जनवरी के पहले हफ्ते तक परीक्षा केंद्र और शहरों की जानकारी अपलोड की जाएगी। परीक्षा से तीन दिन पहले एडमिट कार्ड जारी होंगे। उम्मीदवार द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र में लिखे परीक्षा केंद्र और शहर के आधार पर परीक्षा केंद्र अलॉट किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed