पटना विश्वविद्यालय: कुलपति ने बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि, अभ्यर्थी इस तिथि तक कर सकते हैं अप्लाई
पटना विश्वविद्यालय (पीयू) के कुलपति गिरीश कुमार चौधरी ने आवेदन की अंतिम तिथि 10 दिन आगे बढ़ा दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना विश्वविद्यालय (पीयू) के कला, विज्ञान और वाणिज्य धाराओं में तीन वर्षीय डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 दिन बढ़ा दी गई है। विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण डीन अनिल कुमार ने कहा कि अब, नियमित (रेगुलर) और स्व-वित्तपोषण (सेल्फ-फाइनेंसिंग) दोनों मोड में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने वाले लड़के और लड़कियां 31 अगस्त तक विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.patnauniversity.ac.in पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
इस वजह से बढ़ाई आवेदन करने की अंतिम तिथि
कुमार ने कहा कि कुलपति गिरीश कुमार चौधरी ने राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले कई छात्रों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए तिथि बढ़ा दी है। बाढ़ के कारण कई छात्रों को अपने घरों से बाहर निकलने और अपने इलाकों में साइबर कैफे खोजने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
पहली बार ऑनलाइन हो रही है प्रवेश प्रक्रिया
उन्होंने कहा, पहली बार, पीयू ने सभी स्नातक शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू की है। एक छात्र को वरीयता के क्रम में पाठ्यक्रम और कॉलेजों की अपनी पसंद का चयन करते हुए केवल एक फॉर्म भरना होता है। उन्होंने कहा कि अंक-सह-विकल्प (मार्क्स-कम-च्वाइस) के आधार पर प्रवेश के लिए चयनित छात्रों की सूची ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि के तुरंत बाद प्रकाशित की जाएगी।
30 हजार अभ्यर्थी कर चुके हैं आवेदन
अब तक, लगभग 30,000 छात्रों ने प्रवेश के लिए पंजीकरण कराया है और 17,000 से अधिक ने भुगतान भी कर दिया है। पांच पीयू कॉलेजों, पटना कॉलेज, पटना साइंस कॉलेज, बीएन कॉलेज, वाणिज्य महाविद्यालय और मगध महिला कॉलेज में कला, विज्ञान और वाणिज्य धाराओं में कुल मिलाकर 3500 सीटें हैं।
कमेंट
कमेंट X