फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Patna High Court recruitment 2025: Last date to apply for 171 Mazdoor posts today, apply here

Patna HC Recruitment 2025: पटना हाई कोर्ट में मजदूर के पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, 8वीं पास जल्द करें आवेदन

Tue, 18 Mar 2025 12:27 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 18 Mar 2025 12:27 PM IST
सार

Patna High Court Recruitment 2025: पटना उच्च न्यायालय मजदूर पदों की भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज ही समाप्त होने वाली है, जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन करें।

विज्ञापन
Patna High Court recruitment 2025: Last date to apply for 171 Mazdoor posts today, apply here
पटना हाई कोर्ट - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

Patna HC Recruitment 2025: पटना हाई कोर्ट में ग्रुप-सी (रेगुलर मजदूर) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि है। यदि आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो जल्दी कर लें। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को अधिकारिक वेबसाइट (patnahighcourt.gov.in) पर जाकर आवेदन करना होगा।

विज्ञापन


ध्यान दें कि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 20 मार्च 2025 निर्धारित की गई है। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 171 मजदूर के पदों को भरना है। 

यह भी पढ़ेंएलटीआर शिक्षक प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, यहां से करें डाउनलोड
विज्ञापन

 

शैक्षिक योग्यता और आवश्यक कौशल

पटना हाई कोर्ट में रेगुलर मजदूर (ग्रुप-C) के पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसके लिए 8वीं से 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को साइकिल चलाने का ज्ञान होना अनिवार्य है। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी और पात्रता मानदंड के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।

आयु सीमा

आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। महिला उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है। वहीं, राज्य के आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी।

 वेतनमान

चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-1 के तहत 14,800 से 40,300 तक प्रति माह वेतन दिया जाएगा। यह वेतनमान सरकार द्वारा निर्धारित वेतन संरचना के अनुसार होगा। इसके अलावा, नियमानुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों को अंतिम चयन सूची में शामिल किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

अनारक्षित, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 700 आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹350 निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों को यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed